
UP Govt : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार 17 नगर निगम वाले जनपदों के 51 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के प्रयत्न से वाराणसी-प्रयागराज, लखनऊ-गोरखपुर ही नहीं, बल्कि आगरा झांसी में भी काफी बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी। अलीगढ़ शाहजहांपुर सहित सभी नगर निगम के युवाओं के द्वार रोजगार पहुंचाने के संकल्पित उत्तर प्रदेश सरकार ने इसका ताना-बाना तैयार कर लिया है यह शीघ्र ही धरातल में उतरने लगेगा, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
इतने युवाओं को मिलेंगे लखनऊ में रोजगार
प्रदेश के 17 नगर निगम में सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट लखनऊ जनपद में हुआ है। लखनऊ जनपद में 782 प्रस्ताव मिले है। इस प्रस्ताव के माध्यम से लखनऊ में 196261 करोड रु का इन्वेस्टमेंट होंगे। यही वजह है जिससे लखनऊ के भीतर 16 लाख 31 हजार से भी ज्यादा युवाओं को राज्य सरकार अपने पैर पर खड़ा करेगी। वही अगर हम फिरोजाबाद की बात करते हैं, तो फिरोजाबाद में 8 लाख 57 हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 14874 करोड़ रु का प्रस्ताव मिले है। इसके साथ ही 22 हजार 520 करोड़ रु का निवेश का प्रस्ताव पीतलनगरी मुरादाबाद को मिला है। इस प्रस्ताव के माध्यम से पीतलनगरी मुरादाबाद के भी 40321 युवाओं को उन युवाओं के योग्यता के मुताबिक, रोजगार को मुहैया कराया जायेगा। वही, निवेश प्रस्तावों के माध्यम से सहारनपुर के 42898 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
अयोध्या, शाहजहांपुर और मथुरा भी विकास की रेस में
नगर निगम के लिए शाहजहांपुर में पहली बार वोट पड़ेगा। पिछली बाद अयोध्या व मथुरा-वृंदावन को निगम बनाया गया था और विकास की एक नई परिभाषा को लिखा गया। शाहजहांपुर में जीआईएस से 66 हजार 502 करोड़ रु का निवेश का प्रस्ताव मिले हैं। इसके साथ ही धरातल में उतरते ही जनपद को उसके आस पास के 5.10 लाख से ज्यादा युवाओं को कई सारी विभिन्न कंपनियों में नोकरी करने के अवसर प्राप्त होंगे। राज्य सरकार अयोध्या में 53472 युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी और उनके एक सुनहरा फ्यूचर देगी। इसके साथ ही योगी सरकार मथुरा-वृंदावन के 50 हजार युवाओं को भी रोजगार से जोड़कर एक सुनहरा भविष्य देगी।
इन क्षेत्रों में करेंगी कई नामचीन कंपनियां निवेश
कई सारी जनपदों जैसे वाराणसी, गोरखपुर आदि में नामचीन कंपनियां इन्वेस्ट करने के लिए तत्पर हैं। राज्य सरकार ने इन जिलों में कानून व्यवस्था का राज कायम किया, तो यहां के उत्पादों की ब्रांडिंग कर वैश्विक मार्केट भी दिया हैं। अब यह कंपनियां आती हैं, तो फिर इससे यह माहौल बनेगा। टाउचेन ग्रुप ऑफ कंपनीज वाराणसी, लखनऊ और आगरा में इन्वेस्टमेंट करने की इच्छुक हैं। इसके साथ ही आरजी स्ट्रेटजिज ग्रुप गाजियाबाद व गोरखपुर में कई सेक्टरों में इन्वेस्टमेंट करने के लिए धरातल में पहुंचेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications