
UP Govt : सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि उत्तरप्रदेश सरकार ने निराश्रित गोवंश के भूसा चारा के लिये उचित इंतजाम किये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह पर एक उच्च स्तरीय बैठक में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों के प्रबंधन की समीक्षा की। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश में दुग्ध उत्पादन और संग्रह की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार पशु संरक्षण, संवर्धन के लिए सेवाभाव के साथ निरंतर प्रयास कर रहे है। राज्य सरकार के द्वारा पशुपालकों के प्रोत्साहन के लिए कई सारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। निराश्रित गोवंश का संरक्षण के साथ उनके चारे-भूसे के लिए भी आवश्यक प्रबंध किया गया है।

विशेष अभियान के तहत 1.23 लाख गोवंश संरक्षित किए गए
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि वर्तमान में संचालित 6719 निराश्रित गोवंश संरक्षण स्थलों में 11.33 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं। वहीं, बीते 20 जनवरी से 31 मार्च तक एक विशेष अभियान संचालित किया गया। जिस विशेष अभियान के तहत 1.23 लाख गोवंश संरक्षित किए गए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यूपी के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरी क्षेत्रों में कोई भी गोवंश निराश्रित न हो। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मीरजापुर, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर आदि जगह में सबसे अधिक गोवंश संरक्षित किए गए हैं। राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध रूप से इसी तरह निराश्रित गोवंश का बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जाए। सभी प्रकार के जो निराश्रित गोवंश स्थल है। इन स्थलो को चारा-भूसा व अन्य जरुरी कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली राशि को सीधे गो-आश्रय स्थलों को उपलब्ध कराई जाए।

गोवंश को सूखा चारा के साथ हरा चारा भी दिया जाए
हर महीने की 25 तारीख से लेकर 30 तारिख तक तक गोवंश का सत्यापन करते हुए जिला प्रशासन को विकास खंड स्तर पर पशुपालक अधिकारी ओर एडीओ पंचायत/बीडीओ के द्वारा रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद इस रिपोर्ट को शासन को आने वाले महीने की 5 तारीख तक मुख्य पशुपालन अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भेजी जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि यह जो राशि है यह राशि गोवंश के लिए है, इस राशि का सदुपयोग हो। गोवंश को सूखा चारा के साथ हरा चारा भी दिया जाए। जैसे पैसे मिलते है इस राशि से भूसा खरीद का भुगतान कर दिया जाए।
अभी तक 274 वृहद गोवंश संरक्षण केंद्र क्रियाशील हो गए हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य में गोवंश के संरक्षण के लिए वृहद संरक्षण केंद्र बनाए जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि अभी तक 274 वृहद गोवंश संरक्षण केंद्र क्रियाशील हो गए हैं। आने वाले 6 महीने में बाकी 75 वृहद गोवंश स्थल को तैयार कर लिया जाएं। आमजन को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सहभगिता योजना जो गोवंश संरक्षण के लिए संचालित है इस योजना के आशातीत परिणाम मिले हैं। इस योजना के तहत अभी तक करीब 17.74 लाख से ज्यादा गोवंश आमजन को सुपुर्द किए गए हैं। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों वाले जो परिवार है उन परिवार को दूध की उपलब्धता के लिए पोषण मिशन के अंतर्गत 3,598 गोवंश दिए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications