
Swami Vivekananda Historical Tourism Tour Scheme : बहुत से गरीब परिवार ऐसे होते हैं, जिनके सामने आर्थिक समस्याएं बहुत अधिक होती हैं। इसी वजह से वे तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे गरीब परिवारों के लिए स्वामी विवेकानंद पर्यटन यात्रा योजना 2023 चलाती है। इस योजना के तहत राज्य के मजदूरों को धार्मिक यात्रा के लिए 12000 रुपये दिए जाते हैं। आगे जानिए इस योजना की बाकी डिटेल।

1.5 करोड़ मजदूरों को फायदा
इस पर्यटन योजना के जरिए मजदूरों को राज्य की समृद्ध साँस्कृतिक धार्मिक जगहों से परिचित कराया जाना भी मकसद है। राज्य सरकार इस योजना के जरिए लगभग 1.5 करोड़ मजदूरों को फायदा पहुंचाएगी।
इन जगहों को किया जाएगा कवर
स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के तहत जिन धार्मिक स्थलों को कवर किया जाता है, उनमें अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, हस्तिनापुर (मेरठ), गोरखनाथ मंदिर (गोरखपुर), शाकुंभरी देवी और वैष्णो देवी मंदिर शामिल हैं।

किसे मिल सकता है फायदा
इस योजना का फायदा उन मजदूरों को मिल सकता है, जो राज्य के लेबर बोर्ड के तहत रजिस्टर्ड हैं। उन्हें 12000 रु की आर्थिक मदद दी जाएगी। पर ध्यान रहे कि यह योजना केवल यूपी के निवासियों के लिए है। फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर इस योजना का फायदा ले सकते हैं। सरकार का टार्गेट राज्य के करोड़ों मजदूरों को इस योजना के जरिए धार्मिक जगहों के दर्शन कराना है। गौरतलब है कि यूपी राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के तहत रजिस्टर्ड मजदुर परिवार के केवल एक मजदूर को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है। जरूरी है कि आवेदक का बैंक अकाउंट उसके आधार से लिंक हो।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
जिन डॉक्यूमेंट्स की आपको जरूरत होगी, उनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर शामिल हैं। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको (http://uplabour.gov.in/) पर जाना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications