
UP Govt : शुक्रवार को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। राज्य में किसानों को 1 अप्रैल से नलकूप से सिंचाई करने के लिए मुफ्त में बिजली मिलेगी। नलकूप से सिंचाई करने में आने वाले बिजली के बिल का भुगतान किसानों को नहीं करना होगा। इसका जितना भी बिजली बिल आएगा। उस बिल का भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किया जायेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा बाराबंकी के ग्राम पंचायत बसारा के राजकीय इंटर कालेज निन्दूरा में आयोजित जन चौपाल इस बात की घोषणा की गई है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।

बिल में 100 फीसदी की छूट देने के लिए बजट में 1500 करोड़ रु का इंतजाम किया था
गौरतलब है कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी फाइनेंशियल ईयर में
उत्तर प्रदेश के किसानों के निजी नलकूप के जरिए सिंचाई करने के लिए बिजली के बिल में 100 फीसदी की छूट देने के लिए बजट में एक हजार पांच सौ करोड़ रु का इंतजाम किया था।

इस छूट से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जो 1500 करोड़ रु की राशि का इंतजाम बजट में किया गया था। इसी के तहत इस छूट की शुरुआत की जा रही है। इस छूट के मिलने से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
नलकूप से सिंचाई करने के दौरान किसानों को बिजली के बिल की टेंशन नहीं रहेगी
बिजली के बिल में 100 फीसदी की छूट मिलने से किसानों को नलकूप से सिंचाई करने के दौरान किसानों को बिजली के बिल की टेंशन नहीं रहेगी। योगी सरकार ने सिंचाई के लिए मुफ्त में बिजली को देकर भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए अपने एक और वादे को निभाया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications