Record UP Airport: अब वो दिन दुर नहीं जब जेवर में भी अंतरराष्ट्रीय हवाई जहाजों की गूंज सुनाई देगी। उत्तर प्रदेश में अब लखनऊ के अलावा जेवर एयरपोर्ट पर भी अंतरराष्ट्रीय उड़ाने उड़ने लगेंगी। केंद्र सरकार ने संसद में बताया की कुछ समय बाद जेवर में भी चालू होने जा रहा है, नया हवाई अड्डा, वैसे तो उत्तर प्रदेश में कई और भी हवाई अड्डे है, लेकिन सरकार की यह योजना है, कि इस साल के अंत तक यूपी को पांच और नए हवाई अड्डो की सौगात दी जाएगी।
केंद्र सरकार की तरफ से आई प्रतिक्रिया में बताया गया, कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट के रूप में तैयार हो रहा है। इस हवाई अड्डे के बनने के बाद से दिल्ली और दिल्ली के सटे इलाके एनसीआर में रहने वाले लोगों को कहीं भी आने जाने में काफी ज्यादा आसानी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रदेश के लिए भी जाना जाता है, सरकार लोगों की आवश्यकता के अनुसार कई कड़े और अहम निर्णय ले रही है।

उसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में नए हवाई अड्डो की सौगातें भी हैं। उत्तर प्रदेश को हवाई अड्डो का घर भी कहा जाता है, जो इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में काम करते हैं। इस शहर में प्रमुख हवाई अड्डो से लेकर कई घरेलू हवाई अड्डे भी हैं, जो उत्तर प्रदेश को देश के साथ विश्व से भी जोड़ते हैं। नागरिक उद्यान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में बताया उत्तर प्रदेश में बनने वाले नए हवाई अड्डों से भारत देश की उन्नति के लिए बेहतर कार्य होगा, वहीं उन्होंने ये भी बताया की जब यह एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएंगे, तो लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने बयान में यह कहा की यूपी की तर्ज पर पूरे भारत में भारत सरकार कार्य कर रही है, जिससे हमारा देश अंतरराष्ट्रीय स्तर बहुत ज्यादा नाम कमा सके और देश का आर्थिक विकास भी आगे बढ़े। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कहा इस साल के अंत तक जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने की उम्मीदें पुरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2021 में इस एयरपोर्ट की नीव रखी थी, इस हवाई अड्डे का कार्य काफी तेजी के साथ किया जा रहा है, कयास यह है इस साल में इस एयरपोर्ट से जहाज उड़ने लगेंगे।
सरकार का जेवर एयरपोर्ट के आस पास कई बड़े होटल, रेस्टोरेंट और कई सारे मॉल खोलने का प्लान है, जिससे हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी सुविधाएं प्रदान कारवाई जा सकें। अगर हम ध्यान दें, तो अब उत्तर प्रदेश के हर दूसरे जिले में हवाई अड्डा बनने के लिए प्रस्तावित हुए है, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश भारत में बहुत अच्छी अर्थव्यवस्था के रूप में बनकर उभरेगा। इतने सारे हवाई अड्डे सिर्फ और सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य में बनने से प्रदेश के लोगों को बेहतर रोजगार मिलने के का भी अवसर प्रदान होगा।
उत्तर प्रदेश में हवाई अड्डों की सूची
वाराणसी : लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा [आपरेशनल]
लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा [आपरेशनल]
गाजियाबाद : हिंडन एयरपोर्ट घरेलू हवाई अड्डा [आपरेशनल]
आगरा : घरेलू हवाई अड्डा [आपरेशनल]
कानपुर : घरेलू हवाई अड्डा [आपरेशनल]
गोरखपुर : घरेलू हवाई अड्डा [आपरेशनल]
बरेली : घरेलू हवाई अड्डा [आपरेशनल]
प्रयागराज : घरेलू हवाई अड्डा [आपरेशनल]
कुशीनगर : घरेलू हवाई अड्डा [आपरेशनल]
उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित हवाई अड्डे
श्रावस्ती : घरेलू हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
सहारनपुर : घरेलू हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
नोएडा : नोएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट [प्रस्तावित]
मुरादाबाद : घरेलू हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
मेरठ : घरेलू हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
ललितपुर : घरेलू हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
झांसी : घरेलू हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
चित्रकूट : घरेलू हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
आजमगढ़ : घरेलू हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
अयोध्या : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
अलीगढ़ : घरेलू हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
मुइरपुर : घरेलू हवाई अड्डा [प्रस्तावित]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications