UP Scholarship 2024-25 Apply Process: यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वालों के लिए जरूरी जानकारी आ गई है। अगर आप प्री-मैट्रिक या पोस्ट मैट्रिक के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पूरा प्रोसेस पता होना बहुत जरूरी है। आइए आपको फटाफट पूरे प्रोसेस के बारे में बताते हैं, साथ ही इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी ये भी बताएंगे।

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
अगर आप यूपी स्कॉलरशिप की प्री-मैट्रिक या पोस्ट मैट्रिक के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इसमें आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की मार्कशीट, फीस की रसीद, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और नामांकन संख्या चाहिए।
ऐसे करें यूपी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा यानी यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें आपको जरूरी जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता और बैंक की जानकारी भरनी होगी।
फिर आपको लॉगिन करना होगा। अब आवेदन पत्र भरें। इसमें आपको अपनी सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी।
इसके बाद आपको आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा। इन दस्तावेजों में आपके आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि रहेंगे। सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको अपना आवेदन जमा करना होगा।
31 दिसंबर तक सकते हैं अप्लाई
उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी एलिजिबल छात्र 31 दिसंबर 2024 तक scholarship.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 20 दिसंबर 2024 है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। वहीं, आवेदन प्रिंट निकालने की तिथि 16 जनवरी 2025 तय की गई है। सभी जानकारी को लॉक करने की डेट 31 दिसंबर 2024 से 5 मार्च 2025 और PFMS वैलिडेशन के लिए 26 नवंबर 2024 से 24 फरवरी 2025 तक की डेट तय की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications