UP Scholarship Status 2026: उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार की छात्र सहायता योजना UP Scholarship के 2025-26 सत्र की दूसरी किस्त जल्द जारी की जा सकती है। समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च से पात्र छात्रों के बैंक खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

इस योजना के तहत स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई के खर्च में मदद दी जाती है। इसलिए हर साल बड़ी संख्या में छात्र इसके लिए आवेदन करते हैं।
ऑनलाइन देखें अपने आवेदन की स्थिति
अगर आपने भी स्कालरशिप के लिए आवेदन किया है तो अपने फॉर्म की स्थिति जानना जरूरी है। इसके लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल UP Scholarship Portal उपलब्ध कराया है।
छात्र इस वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति आसानी से देख सकते हैं। यहां यह जानकारी मिलती है कि आपका फॉर्म किस स्तर पर जांच में है और आगे की प्रक्रिया क्या है।
स्कॉलरशिप प्रक्रिया से जुड़ी अहम तारीखें
स्कालरशिप की दूसरी किस्त जारी करने से पहले कुछ जरूरी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। जिला स्तर की कमेटी द्वारा डेटा लॉक करने की प्रक्रिया 10 मार्च तक पूरी की जानी है। इसके बाद 13 मार्च तक फंड की मांग तैयार की जाएगी। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद 18 मार्च से DBT के जरिए छात्रों के बैंक खातों में पैसे भेजे जा सकते हैं।
घर बैठे मोबाइल से चेक करें स्टेटस
आजकल छात्र अपने मोबाइल से भी स्कॉलरशिप की जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट खोलकर "Application Status 2025-26" विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर "Search" पर क्लिक करना होगा। स्क्रीन पर आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी। जरूरत पड़ने पर छात्र स्टेटस की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।
कौन छात्र ले सकते हैं इस योजना का फायदा
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। छात्र उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और राज्य के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहा होना चाहिए।
इसके अलावा परिवार की इनकम भी तय सीमा से कम होनी चाहिए। साथ ही छात्र का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना जरूरी है, क्योंकि छात्रवृत्ति की राशि सीधे DBT के जरिए भेजी जाती है।
PFMS पोर्टल से भी मिल सकती है जानकारी
अगर आपके आवेदन का स्टेटस "Verified" दिख रहा है तो आप Public Financial Management System (PFMS) पोर्टल पर जाकर भी पेमेंट की जानकारी देख सकते हैं।
इस पोर्टल पर बैंक खाता नंबर डालने के बाद यह पता चल जाता है कि छात्रवृत्ति की राशि खाते में पहुंची है या नहीं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपना स्टेटस जरूर जांचते रहें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications