
UP's sugarcane farmers will now get more loan: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना किसानों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। इसके तहत नाबार्ड योजना के तहत गन्ना किसानों की कर्ज सीमा को 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है। यह कर्ज सीमा प्रति सदस्य होगी। इससे लाखों गन्ना किसानों को फायदा होने की उम्मीद है।
कर्ज सीमा बढ़ाने के फैसले की जानकारी उत्तर प्रदेश के उपर मुख्य सचिव गन्ना एवं चीनी संजय भूसरेड्डी ने दी है। उनके अनुसार इससे गन्ना किसान नई तकनीक को अपनाने में तेजी लाएंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह निर्णल लिया गया है।
इसके अलावा राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को एक और राहत दी है। इसके अनुसार अग गन्ना किसानों को कर्ज देने के लिए इसकी सीमा निर्धारण के लिए कई मानकों में से 3 में छूट भी दी गई है। इसको लेकर मानकों में संशोधन कर दिया है।
इन मानकों में प्रति एकड़ कर्ज लेने की सीमा को 8000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं ऐसी समिति के सदस्यों की तरफ से समिति में जमा अंशदान राशि को 80 गुना से बढ़ाकर 100 गुना तक कर दिया गया है।
इसके अलावा सदस्यों के गन्ने के बेसिक कोटे को 75 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया गया है। वहीं अधिकतम कर्ज की सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति सदस्य कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार इन तीन मानकों के आधार पर अब जिला सहकारी बैंक यह कर्ज अधिकतम 3 साल के लिए जारी कर सकेंगे। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से गन्ना किसान आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बन सकेंगे।
इसके अलावा यूपी की योगी सरकार ने राज्य की गोपालक योजना के तहत 9 लाख रुपये तक का कर्ज देती है। कुछ शर्त के साथ कोई भी व्यक्ति इस स्कीम का फायदा उठा सकता है। इसके लिए न्यूनतम पशुओं की संख्या 5 होना जरूरी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications