NACDAC Infrastructure IPO 17th December: निवेशकों के लिए बड़ी खबर आ गई है। 17 दिसंबर को नया आईपीओ खुलने वाला है। एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ 17 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। अगर आप इसमें पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो चलिए आपको इस आईपीओ के प्राइस बैंड से लेकर बुक रनिंग लीड मैनेजर के बारे में जानकारी देते हैं।

एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ का प्राइस बैंड (NACDAC Infrastructure IPO Price Band)
एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ IPO का प्राइस बैंड 33 रुपये से 35 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 4000 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि 1,40,000 रुपये है। HNI के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (8,000 शेयर) है, जिसकी राशि 2,80,000 रुपये है।
एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ में आपको 10.01 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 28.60 लाख शेयरों का नया इश्यू है।
एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ का अलॉटमेंट डेट (NACDAC Infrastructure IPO Timeline)
एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ 17 दिसंबर को खुलेगा और 19 दिसंबर को बंद होगा। एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 20 दिसंबर को होने की उम्मीद है। एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 24 दिसंबर तय की गई है।
एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर
एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ के लिए मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है। जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
कंपनी के बारे में खास बातें (NACDAC Infrastructure IPO Details)
साल 2012 में इंकॉपरेट हुई एनएसीडीएसी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एक निर्माण कंपनी है जो बहुमंजिला इमारतों, आवासीय, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल स्ट्रेचर के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। यह कंपनी उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम द्वारा रजिस्टर सेक्टर ए ठेकेदार है और आईएसओ प्रूफ भी है।
कंपनी का प्राथमिक ध्यान सिविल और स्ट्रक्चरल निर्माण पर है, जिसमें बहुमंजिला इमारतें, स्टील संरचना कार्य, हाउसकीपिंग और जनशक्ति आपूर्ति, पुल (एफओबी और आरओबी), और संबंधित सिविल, स्ट्रक्चरल और इलेक्ट्रिकल कार्य (लो-टेंशन और हाई-टेंशन दोनों) शामिल हैं। कंपनी इस आईपीओं के पैसों का यूज कॉर्पोरेट उद्देश्य और वर्किंग कैपिटल को पूरा करने के लिए करेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications