Upcoming IPOs: प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर पब्लिक इश्यू को लेकर धमाल मचने वाला है. क्योंकि प्लांट बेस्ड स्पेश्यालिटी एंड इंग्रीडिएंट्स सॉल्यूशंस बनाने वाली कंपनी Sanstar Limited का IPO खुलने वाला है. मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने कंपनी के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है. यानी जल्द ही कंपनी IPO लॉन्च कर सकती है. 45 देशों में कारोबार करने वाली कंपनी ने IPO के लिए 1 जनवरी, 2024 को ही DRHP फाइल किया था, जिसे सेबी ने मंजूर कर दिया है. बता दें कि प्राइमरी मार्केट में Indegene Limited का IPO खुला हुआ है, जोकि 8 मई को बंद हो जाएगा.
Sanstar Ltd IPO
Sanstar Ltd IPO में 4 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगा. साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 80 लाख शेयर जारी करेंगे. IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल धूले प्लांट के विस्तार के लिए होगा. इसके लिए मौजूदा कर्ज के भुगतान के लिए भी किया जाएगा. IPO के लिए Pantomath Capital Advisors Private Limited एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है. बता दें कि कंपनी के दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं. गुजरात के कच्छ और महाराष्ट्र के धूले में हैं. धूले प्लांट की क्षमता 1100 टन प्रति दिन की है.

Sanstar का क्या है कारोबार?
Sanstar, भारत में प्लांट बेस्ड स्पेश्यालिटी प्रोडक्ट्स एंड इंग्रिडिएंट्स सॉल्युशंस बनाने वाली दिग्गज कंपनी है. ये कंपनी 45 देशों में एक्सपोर्ट करती है, जिसमें एशिया, अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट समेत अफ्रीका के देश शामिल हैं. बता दें कि कंपनी की कुल आय में 30 फीसदी हिस्सेदारी एक्सपोर्ट की है. Sanstar की गुजरात के कच्छ में फैसिलिटी है, जोकि USFDA में रजिस्टर्ड है. ये मैन्युफैक्चरिंग प्लांट करीब 245 एकड़ एरिया में फैला हुआ है, जोकि आगे विस्तार भी करने का प्लान कर रही. Sanstar के स्पेश्यालिटी प्रोडक्ट्स एंड इंडिग्रिएंट सॉल्युशन फूड के टेक्सचर, न्यूट्रिएंट्स और फंक्शनालिटी को बढ़ाता है.
Sanstar Ltd: कैसा है फाइनेंशियल्स?
Sanstar Ltd के फाइनेंशियल्स पर नजर डालें तो FY23 तक कंपनी की कुल कंसो आय 1,180 करोड़ रुपए रही. कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA 73 करोड़ रुपए का रहा. PAT 42 करोड़ रुपए रहा. जबकि ROE 28% और ROCE 24% रहा. स्टैंडलोन बेसिस पर FY21-FY23 के दौरान रेवेन्यू CAGR 57%, EBITDA CAGR 39% और PAT CAGR 71% रहा.
IPO मार्केट का हाल
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 2024 में अब तक कुल 49 IPOs लॉन्च हो चुके हैं. इसमें से मेन बोर्ड पर 24 पब्किल इश्यू खुले. जबकि BSE SME सेगमेंट में 25 इश्यू लॉन्च हुए. कुल इश्यू में से 41 के शेयर इश्यू प्राइस के ऊपर लिस्ट हुए, जबकि 8 इश्यू की कमजोर लिस्टिंग हुई. फिलहाल Indegene Limited IPO खुला हुआ है, जिसे निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा. पहले दिन तक डेढ़ गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ.
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Om Power Transmission IPO GMP: खुल गया ₹150 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें मौका या रिस्क?

SME IPO में मची लूट, क्या आपने दांव लगाया?

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications