Upcoming IPO; IPO Next Week: साल 2025 का अंत आते ही आईपीओ बाजार में जबरदस्त सरगर्मी दिख रही है। साल खत्म होने से पहले आगामी हफ्ते में कुल 11 नए पब्लिक इश्यू निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं, जिनमें 10 स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेस (SME) सेगमेंट से और एक मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ शामिल है।

निवेशकों की खास नजर गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी के एकमात्र मेनबोर्ड आईपीओ पर है। यह इश्यू सोमवार, 22 दिसंबर से बुधवार, 24 दिसंबर तक खुला रहेगा। कंपनी का टारगेट इस आईपीओ से 251 करोड़ रुपये से अधिक जुटाना है। इसका प्राइस बैंड 108 रुपये से 114 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। निर्भय कैपिटल सर्विसेज बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि एमयूएफजी इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार की भूमिका निभा रहा है।
इस हफ्ते खुलेंगे ये IPO
स्मॉल और मिड कैप की कंपनियों (एसएमई) के आईपीओ इस हफ्ते बाजार पर छाए रहेंगे।
- 22-24 दिसंबर को सुंदरेश ऑयल, श्याम धनी इंडस्ट्रीज, डाचेपल्ली पब्लिशर्स और ईपीडब्ल्यू इंडिया के इश्यू खुलेंगे।
- 23-26 दिसंबर तक अपोलो टेक्नो इंडस्ट्रीज, बाई काकाजी पॉलीमर्स, एडमैच सिस्टम्स, नांता टेक और धारा रेल प्रोजेक्ट्स के आईपीओ जारी रहेंगे।
- 26 दिसंबर को ई टू ई ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर का भी इश्यू लॉन्च होगा।
इन 5 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट
इस हफ्ते नए इश्यू के साथ 5 कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग होगी।
- केएसएच इंटरनेशनल (मेनबोर्ड; 23 दिसंबर)
- नेप्च्यून लॉजिटेक (एसएमई; 22 दिसंबर)
- ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स इंडिया (एसएमई; 24 दिसंबर)
- मार्क टेक्नोक्रेट्स (एसएमई; 24 दिसंबर)
- फाइटोकेम रेमेडीज (इंडिया) (एसएमई; 26 दिसंबर)
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications