Upcoming IPO: आईपीओ वह प्रोसेस है जब कोई कंपनी अपनी हिस्सेदारी (शेयर) पब्लिक के लिए खोलती है। यानी जब किसी प्राइवेट कंपनी के शेयरों को आम जनता के लिए खरीदने का मौका दिया जाता है उसे IPO कहते हैं। बालाजी फॉस्फेट्स कंपनी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए 71.58 लाख शेयर जारी करेगी।

इस दिन बंद होगा आईपीओ का सब्सक्रिप्शन (Balaji Phosphates Limited IPO)
कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 59.40 लाख शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत 12.18 लाख शेयर जारी करेगी। 28 फरवरी 2025 को ये आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 4 मार्च 2025 को बंद होगा।
बालाजी फॉस्फेट्स आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 5 मार्च को हो सकता है। इस आईपीओ (Balaji Phosphates Limited IPO Listing) को एनएसई एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग 7 मार्च तय की गई है।
कंपनी ने फिलहाल अभी तक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कंपनी अधिकतम 30 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 40 प्रतिशत हिस्सा आईपीओ का मिलेगा। एनआईआई के लिए कम से कम 30 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित होगा।
कंपनी का बुक रनिंग लीड मैनेजर (Balaji Phosphates Limited IPO Details)
अरिहंत कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड बालाजी फॉस्फेट्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। बालाजी फॉस्फेट्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर एनएनएम सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी के प्रमोटर श्री आलोक गुप्ता और श्री मोहित ऐरन हैं।
कंपनी ने फ्रेश ऑफर से प्राप्त शुद्ध आय(नेट इनकम) का उपयोग अलग-अलग उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। कैपिटल एक्सपेंडिचर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।
बालाजी फॉस्फेट्स लिमिटेड कंपनी के बारे में डिटेल्स (Balaji Phosphates Limited IPO News)
साल 1996 में शुरू हुई बालाजी फॉस्फेट्स लिमिटेड सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी), एनपीके ग्रेनुलेटेड और मिक्स फर्टिलाइजर, और जिंक सल्फेट का निर्माण और आपूर्ति करता है, जो भारत के फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑडर स्टैंडर्ड्स के अनुरूप हैं।
कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को 'रत्नम' और 'बीपीपीएल' ब्रांडों के तहत अलग-अलग कस्टमर्स को बेचती है, जिनमें रिटेलर्स, होल सेलर्स शामिल हैं। प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो में एसएसपी, जिंक सल्फेट और एनपीके मिक्स जैसे फॉस्फेट फर्टिलाइजर शामिल हैं जो मिट्टी में पौधों की बढ़त करने में मदद करते हैं।
कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे क्षेत्रों में बेचती है। 31 अगस्त 2024 तक, कंपनी में स्किल और एडमिन स्टाफ, मैनेजमेंट, ऑपरेशनल टीम सहित 40 व्यक्ति शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications