Upcoming IPO 5 December: प्राइमरी मार्केट में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. एक के बाद एक आईपीओ खुल रहे हैं. यह सिलसिला आगे भी बरकरार रहने वाला है. क्योंकि कंपनियां बाजार के पॉजिटिव सेंटिमेंट के बीच आईपीओ लॉन्च करना जारी रख सकती हैं. दिसंबर में भी कई कंपनियों का आईपीओ कतार में है, जोकि अपने इश्यू लॉन्च करने वाली हैं. इनमें एमराल्ड टायर भी शामिल है. इस टायर निर्माता कंपनी का टारगेट IPO के ज़रिए 49.26 करोड़ रुपये जुटाने का है. रिटेल निवेशक 5 दिसंबर से 9 दिसंबर के दौरान आईपीओ में हिस्सा ले सकते हैं.
इसी हफ्ते खुलेगा आईपीओ
एमराल्ड टायर अपने आगामी आईपीओ में 50 लाख नए शेयर जारी करने की योजना बना रहा है, जिसकी कीमत 47.37 करोड़ रुपये होगी. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) में 1.89 करोड़ रुपए के वैल्यू के 1,99,200 शेयर बेचे जाएंगे. आईपीओ में जारी किए गए शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये निर्धारित किया गया है. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड और अन्य डीटेल्स भी जारी कर दिए हैं.

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड हुआ फिक्स
एमराल्ड टायर के आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक है. इस बुक-बिल्ट इश्यू में प्राइस बैंड 90-95 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. आईपीओ के बाद शेयरों की लिस्टिंग एनएसई एसएमई पर होगी. इससे पहले 10 दिसंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा. फिर 11 दिसंबर तक शेयर डीमैट खातों में जमा हो जाएंगे. एक्सचेंज पर शेयरों की लिस्टिंग 12 दिसंबर को होगी.
आईपीओ में निवेश में रुचि रखने वालों के लिए न्यूनतम बोली 1200 शेयरों के लॉट साइज पर तय की गई है. 95 रुपए प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड के आधार पर, निवेशकों को एमराल्ड टायर के मुनाफे में हिस्सेदारी सुरक्षित करने के लिए इन शेयरों के लिए कम से कम 1,14,000 रुपये आवंटित करने की आवश्यकता है. आईपीओ के लिए जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है. वहीं, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है.
एमराल्ड टायर का कारोबार और प्रोडक्ट रेंज
एमराल्ड टायर की शुरुआत 2002 में हुई. एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स ग्रेकस्टर ब्रांड नाम के तहत टायर प्रोडक्ट्स की एक विविध रेंज ऑफर करती है. एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स के प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो में सॉलिड रेसिलिएंट टायर, प्रेस बैंड, इंडस्ट्रियल पेनुमैटिक टायर एंड ब्यूटाइल ट्यूब एंड फ्लैप समेत व्हील रिम्स शामिल हैं. ये प्रोडक्ट्स दुनिया भर में एक्सपोर्ट किया जाता है, जिसमें यूएसए, यूएई, रूस और बेल्जियम और जर्मनी सहित प्रमुख यूरोपीय देश शामिल हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications