Upcoming IPOs: आईपीओ मार्केट में एक के बाद एक कंपनियां पब्लिक इश्यू लॉन्च कर रही. निवेशकों ने भी दमदार इश्यू को तगड़ा रिस्पांस दिया. यही वजह है कि वारी एनर्जीज का आईपीओ हाथोंहाथ लिया गया, जिसने सब्सक्रिप्शन के मामले में बजाज हाउसिंग और टाटा टेक के रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले. जोरदार डिमांड के चलते वारी एनर्जीज का आईपीओ करीब भरकर बंद हुआ. अगर इस आईपीओ में शेयर नहीं मिला है तो टेंशन की बात नहीं है इसी सेक्टर की दो और कंपनियों के आईपीओ पाइपलाइन में हैं, जोकि जल्द ही लॉन्च होने जा रहे.
जल्द खुलेगा ये आईपीओ
सोलर पीवी मॉड्युल बनाने वाली कंपनी वारी एनर्जीज के आईपीओ की सफलता के बाद अब सेक्टर की अन्य कंपनियां भी पब्लिक इश्यू लॉन्च करने को तैयार हैं. इसमें एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज और एक्मे सोलर हॉल्डिंग के आईपीओ शामिल हैं. रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की दोनों कंपनियां सेक्टर में जोश भरने के लिए तैयार हैं. इसमें एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज, सरकारी कंपनी एनटीपीसी की सहायक कंपनी है. जबकि एक्मे सोलर हॉल्डिंग, देश की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट पॉवर प्रॉड्युसर कंपनी है.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी डीआरएचपी फाइल किया है. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू से शेयर जारी किए जाएंगे. खास बात ये है कि आईपीओ में कर्मचारियों के लिए कुछ हिस्सा रिजर्व होगा. साथ ही डिस्काउंट भी मिलेगा.

दमदार है सरकारी कंपनी का कारोबार
FY24 में बिजली उत्पादन और ऑपरेटिंग क्षमता के लिहाज से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, देश की सबसे बड़ी सरकारी रिन्युएबल एनर्जी कंपनी है. यह कंपनी ऊर्जा मंत्रालय के तहत आती है. 30 जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का पोर्टफोलियो 14,696 मेगावॉट का रहा, जिसमें 2,925 मेगावॉट का ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स और कॉन्ट्रैक्ट या मिले 11,771 मेगावॉट के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा 10,975 मेगावॉट का प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.
सेक्टर की ये कंपनी भी लॉन्च करेगी आईपीओ
एक्मे सोलर होल्डिंग्स (Acme Solar Holdings), गुरुग्राम बेस्ड कंपनी है. कंपनी आईपीओ के जरिए 3000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. मार्केट रेगुलर सेबी के पास जमा डॉक्युमेंट्स के मुताबिक कंपनी 2000 करोड़ रुपए फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाना चाहती है. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए 1000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसमें प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सेदारी बेचेंगे.
ओएफएस में ACME Cleantech Solutions हिस्सा बिक्री करेंगे. आईपीओ में एनटीपीसी ग्रीन की तरह कुछ हिस्सा कर्मचारियों के लिए रिजर्व होगा. एक्मे सोलर, रिन्युएबल सेक्टर में देश की दिग्गज इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्युसर (IPP) कंपनी है. मार्च 2024 तक के ऑपरेशनल कैपासिटी के आंकड़ों के लिहाज से यह देश की 10 सबसे बड़ी रिन्युएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हैं.
लगातार है कारोबारी ग्रोथ
एक्मे सोलर होल्डिंग्स, बड़े स्तर पर रिन्युएबल एनर्जी प्रोजक्ट्स के संचालन, बनाने, डेवलप करने जैसे कारोबार में है. EPC और O&M डिविजन भी काम करती है. खासकर कंपनी केंद्र और राज्य की सरकारी कंपनियों को बिजली बेचकर भी आय पैदा करती है. 31 मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में फोकस 28 ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications