Upcoming IPOs: प्राइमरी मार्केट में निवेश का मौका मिलने वाला है. क्योंकि इसी हफ्ते से Aimtron Electronics का पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा है. कंपनी इश्यू के जरिए 87.02 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. निवेशक IPO में 30 मई से पैसा लगा सकते हैं, जोकि 3 जून को बंद हो जाएगा. इसके लिए 10 रुपए की फेस वैल्यू पर 153 से 161 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. Aimtron Electronics IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान, प्लांट और मशीनरी के इंस्टालेशन पर खर्च और सामान्य कॉरपोरेट खर्चों पर किया जाएगा.
Aimtron Electronics IPO
30 मई से 3 जून तक खुला रहेगा
प्राइस बैंड: ₹153-161 प्रति शेयर
इश्यू साइज: 87.02 करोड़ रुपए
लॉट साइज: 800 शेयर
Aimtron Electronics IPO जुड़ी अहम बातें
Aimtron Electronics का IPO 3 जून को बंद हो जाएगा. शेयर अलॉटमेंट 4 जून को होगा. फिर 6 जून यानी गुरुवार को शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट होगा. शेयर NSE SME पर लिस्ट होगा. बता दें कि IPO के लॉट में निवेशकों को 800 शेयर मिलेंगे. इसके लिए 128800 रुपए का न्यूनतम निवेश करना होगा. रिटेल निवेशक कम से कम एक और अधिकतम एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं.

ये IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू का है, जिसमें 5.40 मिलियन इक्विटी शेयर जारी होंगे. ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए कोई शेयर नहीं जारी किए जाएंगे. प्री-IPO में प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी 100% है. प्रोमोटर्स में मुकेश जेराम वसानी, निर्मल एम वसानी और शर्मिलाबेन लखनभाई शामिल हैं.
Aimtron Electronics का कारोबार
Aimtron Electronics, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण (ESDM) के लिए प्रोडक्ट्स और सॉल्युशंस देने वाली कंपनी है. कंपनी की शुरुआत साल 2011 में हुई, जिसका प्राइमरी फोकस हाई वैल्यु वाले प्रीसिजन इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स पर है. घरेलू और ग्लोबल मैन्युफैक्चरर के लिए प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (PCBA) डिजाइन, PCB असेंबली और फुल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मैन्युफैक्चरिंग ऑफर करती है. इसकी मौजूदगी भारत के अलावा अमेरिका, यूके, हांगकांग, स्पेन और मैक्सिको में भी है.
एम्ट्रॉन इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर असेंबली में भी है और इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाले बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में मौके तलाश रही. कंपनी के गुजरात के वडोदरा और कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित 2 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं. कंपनी के साथ 28 इंजीनियर समेत 131 लोग काम करते हैं.
Aimtron Electronics के फाइनेंशियल्स
Aimtron Electronics के लिए FY23 जबरदस्त रहा. इस दौरान कंपनी को 8.63 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ. जबकि सालभर पहले कंपनी 1.80 करोड़ रुपए के घाटे में थी. FY23 में आय 26.32 करोड़ रुपए से बढ़कर 71.58 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. यानी सालाना आधार पर 171.98% बढ़ा है इसकी वजह प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (PCBA) के अच्छी बिक्री रही.
More From GoodReturns

Om Power Transmission IPO GMP: खुल गया ₹150 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें मौका या रिस्क?

SME IPO में मची लूट, क्या आपने दांव लगाया?

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications