Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए आईपीओ, ये है लॉट साइज से लेकर प्राइस बैंड तक डिटेल्स, कर लें नोट

Upcoming IPO: अगले हफ्ते पांच नए आईपीओ का सब्सक्रिप्शन ओपन होने वाला है। निवेशकों के लिए इस बार निवेश का बढ़िया ऑप्शन है। इन सभी आईपीओ की डिटेल्स आप यहां चेक कर सकते हैं।

Upcoming IPO

1. एथर एनर्जी आईपीओ(Ather Energy IPO)

बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एथर एनर्जी 28 अप्रैल को आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खोलेगी और 30 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹304 से ₹321 प्रति शेयर है। इसका मिनिमम लॉट साइज 46 है। एथर एनर्जी आईपीओ 2,981.06 करोड़ रुपये का बुकबिल्डिंग इश्यू है। इसमें ₹2,626 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹355 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी इस आईपीओ फंड का यूज करके महाराष्ट्र में नई फैक्ट्री स्थापित करने, रिसर्च और डेवलोपमेंट, रिपेमेंट और प्रीपेमेंट ऑफ लोन के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल करेगी।

2. केनरिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईपीओ (Kenrik Industries IPO)

केनरिक इंडस्ट्रीज का आईपीओ 29 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 6 मई को बंद होगा। ये 8.75 करोड़ रुपये का ये एसएमई आईपीओ एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। इस आईपीओ का प्राइस 25 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट साइज 6000 शेयरों का है और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 50 हजार रुपये है। केनरिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। यह कंपनी ट्रेडिशनल भारतीय ज्वेलरी डिजाइन करने और बेचने का काम करती है। इनके प्रोडक्ट्स में हाथ से बनी सोने की ज्वेलरी शामिल है।

3. वैगन्स लर्निंग लिमिटेड आईपीओ (Wagons Learning IPO)

वैगन्स लर्निंग आईपीओ 2 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 6 मई को बंद होगा। कंपनी ने इस इश्यू के जरिये 38.38 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया है। इस एसएमई आईपीओ का प्राइस बैंड 78-82 रुपये प्रति शेयर है। 2013 में शुरू हुई वैगन्स लर्निंग लिमिटेड कॉर्पोरेट ट्रेनिंग, डिजिटल लर्निंग और स्किल डेवलोपमेंट सॉल्यूशन ऑफर करती है। कंपनी B2B मॉडल पर काम करती है।

4. आईवेयर सप्लाईचेन सर्विसेज लिमिटेड आईपीओ (Iware Supplychain Services IPO)

आईवेयर सप्लाईचेन सर्विसेज़ का आईपीओ 28 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 30 अप्रैल को बंद होगा। इस एसएमई आईपीओ के जरिये कंपनी ने 27.13 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह आईपीओ 28.56 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इस इश्यू का प्राइस 95 रुपये प्रति शेयर है और न्यूनतम लॉट साइज 1200 शेयरों का है। गेटफाइव एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड आईवेयर सप्लाईचेन सर्विसेज आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

5.अरुणया ऑर्गेनिक्स लिमिटेड आईपीओ (Arunaya Organics IPO)

अरुणया ऑर्गेनिक्स लिमिटेड आईपीओ 29 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और यह इश्यू 2 मई को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग NSE SME पर 7 मई को होगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 55-58 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 2000 शेयरों का है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+