Canara HSBC Life Insurance IPO: भारतीय शेयर बाजार में एक और कंपनी अपना आईपीओ लेकर आने वाली है। केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने पब्लिक इश्यू लाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) डॉक्यूमेंट्स सबमिट किए हैं। इस कंपनी के दो प्रमुख प्रमोटर हैं। इसमें केनरा बैंक और HSBC इंश्योरेंस (एशिया-पैसिफिक) होल्डिंग्स लिमिटेड शामिल हैं।

इतने करोड़ शेयर होंगे (Canara HSBC Life Insurance IPO Details)
इस आईपीओ से कुल 23.75 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। ये फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में होगा। इस ऑफर में हिस्सेदारी बेचने वाले शेयरधारक केनरा बैंक (प्रमोटर शेयरधारक) लगभग 13.77 करोड़ शेयर बेचेगा। इसके अलावा HSBC इंश्योरेंस (एशिया-पैसिफिक) होल्डिंग्स लिमिटेड (प्रमोटर शेयरधारक) लगभग 47.5 लाख शेयर बेचेगा और पंजाब नेशनल बैंक (निवेशक शेयरधारक) करीब 9.5 करोड़ शेयर बेचेगा।
केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत की एक प्राइवेट जीवन बीमा कंपनी है। इसे केनरा बैंक और HSBC इंश्योरेंस (एशिया-पैसिफिक) होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा प्रमोट किया गया है। CRISIL रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 तक की कुल संपत्ति के आधार पर, केनरा बैंक भारत का चौथा सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर का बैंक है।
कंपनी का परफॉर्मेंस
केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में, लोगों को बीमा कवरेज देने के मामले में यह कंपनी पब्लिक सेक्टर बैंक में बीमा कंपनियों में दूसरे नंबर पर रही है।
केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस ने बीते कुछ सालों में बढ़त हासिल की है। कंपनी का Profit After Tax फाइनेंशियल ईयर 2022 में ₹10.24 करोड़ था, जो बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 2024 में ₹113.31 करोड़ हो गया। यह बढ़त 232.61% की सालाना Compound Annual Growth Rate के साथ हुई है, जो कंपनी की मजबूत स्ट्रैटजी और बाजार में बढ़ती पकड़ को दिखाती है।
इसके अलावा, कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) भी बेहतर हुआ है, जिससे पता चलता है कि कंपनी की बीमा योजनाओं की मांग बढ़ रही है। कंपनी की योजना है कि वह अपने शेयर BSE और NSE पर लिस्ट कराए, ताकि आम निवेशक भी इसमें हिस्सेदारी ले सकें।
आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर्स
इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स SBI कैपिटल मार्केट्स, BNP परिबा, HSBC सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), JM फाइनेंशियल, मोतिलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स है। इस इश्यू का रजिस्ट्रार KFin Technologies है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications