Upcoming IPO: जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ कहते हैं। कंपनियां अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए और पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए आईपीओ का सहारा लेती हैं। कई कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। जल्द ही क्रिज़ैक लिमिटेड आईपीओ में आपको पैसे लगाने का मौका मिलने वाला है। इस आईपीओ को सेबी ने मंजूरी दे दी है।

क्रिज़ैक लिमिटेड के आईपीओ को सेबी ने दी मंजूरी (Crizac Limited IPO)
क्रिज़ैक लिमिटेड (Crizac Ltd) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से 1000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है। यह इश्यू पूरी तरह से ओएफएस के रूप में है। ओएफएस से पिंकी अग्रवाल 841 करोड़ रुपये और मनीष अग्रवाल 159 करोड़ रुपये(Crizac IPO size) के इक्विटी शेयरों की सेल करेंगे। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, इसमें कोई फ्रेश इश्यू शामिल नहीं होगा।
कंपनी के बुक रनिंग लीड मैनेजर (Crizac Limited IPO News)
इक्विरस कैपिटल और आनंद राठी एडवाइजर्स इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम करेंगे। 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले इस आईपीओ में 1000 करोड़ रुपये तक इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
कंपनी के बारे में डिटेल्स (Crizac Limited IPO Details)
कोलकाता स्थित क्रिजैक लिमिटेड कंपनी यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, आयरलैंड गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (एएनजेड) में हायर एजुकेशन के लिए स्टूडेंट्स रिक्रूटमेंट सॉल्यूशन ऑफर करती है। कंपनी ने अब तक 3.82 लाख से अधिक आवेदन प्रोसेस किए हैं। इसके अलावा 140 से अधिक ग्लोबल यूनिवर्सिटीज़ के साथ पार्टनरशिप की है।
पहले भी कंपनी ने जमा किए थे डॉक्यूमेंट्स
क्रिज़ैक ने मार्च 2024 में अपने आईपीओ के लिए डॉक्यूमेंट्स सेबी के पास सबमिट किए थे। सेबी ने जुलाई में इन्हें वापस कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने नवंबर 2024 में फिर से डॉक्यूमेंट्स को जमा किया, जिसके बाद सेबी ने 4 मार्च 2025 को ऑर्ब्जवेशन लेटर जारी किया है। यानी अब कंपनी को आईपीओ लाने की अनुमति मिल गई है।
क्रिजैक लिमिटेड कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
फाइनेंशियल ईयर 2023 के दौरान क्रिजैक का ऑपरेशनल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल के 263.53 करोड़ रुपये से 79.5 फीसदी बढ़कर 472.97 करोड़ रुपये हो गया था। इसके अलावा प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) 67.76 करोड़ रुपये से 65.50 फीसदी बढ़कर 112.14 करोड़ रुपये हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications