Upcoming IPO: निवेशकों के लिए कमाई का एक तगड़ा मौका आ रहा है। 9 दिसंबर को धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस लिमिटेड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 दिसंबर को बंद होगा। यह आईपीओ 23.80 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है और यह 43.28 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।

धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड (Dhanlaxmi Crop Science IPO Price Band)
धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 2000 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 10 हजार रुपये है। यह आईपीओ 23.80 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है। यह 43.28 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।
धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस आईपीओ का अलॉटमेंट (Dhanlaxmi Crop Science IPO Allotment)
धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 12 दिसंबर को हो सकता है। धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग 16 दिसंबर तय की गई है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (4,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹220,000 है। फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस आईपीओ के लिए मार्केट मेकर एमएनएम स्टॉक ब्रोकिंग है। इस इश्यू के का उद्देश्य कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करना, इश्यू एक्सपेंस को पूरा करना और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य को पूरा करना है।
कंपनी के प्रमोटर्स
श्री कमलेशकुमार जयंतीलाल पटेल, श्री अल्पेशभाई जयंतीभाई पटेल और श्री मीत कमलेशकुमार पटेल कंपनी के प्रमोटर हैं। साल 2005 में स्थापित धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस एक प्रौद्योगिकी-संचालित बीज कंपनी है जो अलग-अलग फसलों और सब्जियों के लिए बीजों का विकास, उत्पादन और बिक्री करती है। 31 मार्च 2024 और 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के बीच धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस लिमिटेड के राजस्व में 37% की वृद्धि हुई और कर के बाद लाभ (पीएटी) में 55% की वृद्धि हुई।
इस आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है वहीं, कंपनी ने इश्यू का 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं 15 फीसदी हिस्सा NII (नॉन- इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) के लिए रखा गया है। वहीं HNI कम से कम 2 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस का जीएमपी
8 दिसंबर 2024 तक धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस एसएमई आईपीओ का अंतिम जीएमपी ₹28 है। 55 रुपये के प्राइस बैंड के साथ, धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस एसएमई आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹83 (कैप प्राइस + आज का जीएमपी) है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications