Upcoming IPO: ज्वेलरी का बिजनेस करने वाली कंपनी का जल्द आईपीओ आना वाला है। डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का आईपीओ 31.84 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। अगर आप इस आईपीओ में पैसे लगाने वाले हैं तो उससे पहले इसकी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

आईपीओ में इस दिन तक सब्सक्रिप्शन करने का मौका (Divine Hira Jewellers IPO)
यह 35.38 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का आईपीओ 17 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 19 मार्च को बंद होगा। डिवाइन हीरा ज्वैलर्स आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 20 मार्च को हो सकता है। डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 24 मार्च तय की गई है।
कंपनी के प्रमोटर्स (Divine Hira Jewellers IPO Subscription Details)
कंपनी के प्रमोटर हीराचंद पुखराज गुलेचा, नीरज हीराचंद गुलेचा, खुशबू नीरज गुलेचा और हीराचंद पी गुलेचा (एचयूएफ) हैं। होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड डिवाइन हीरा ज्वैलर्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। डिवाइन हीरा ज्वैलर्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है।
डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का शेयर प्राइस (Divine Hira Jewellers IPO Share Price)
डिवाइन हीरा ज्वैलर्स आईपीओ का प्राइस 90 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मिनिमम निवेश राशि 1 लाख 44 हजार रुपये है। साल 2022 में शुरु हुई ये कंपनी प्रीमियम 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के डिजाइन और मार्केटिंग का काम करती है। इश्यू का लगभग 50% रिटेल इन्वेस्टरों के लिए और बाकि 50% अन्य नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर (non-institutional investors) के लिए फिक्स्ड है।
कंपनी की डिटेल्स (Divine Hira Jewellers Details)
कंपनी मुंबई (महाराष्ट्र) में सोने के जेवर, चांदी का सामान, बुलियन और सिक्कों की होलसेलर है। कंपनी शोरूम और कंपनी के अलग-अलग डिज़ाइन के हार, मंगलसूत्र, चेन, माला, अंगूठियां, पेंडेंट, कंगन, चूड़ियां, कड़ा, सिक्के और शादी के गहने की रेंज देता है। 31 अक्टूबर 2024 तक कंपनी के विभिन्न विभागों में नौ कर्मचारी थे। कंपनी की स्थापित ब्रांड उपस्थिति रिटेलर्स और होलसेलर्स दोनों के बीच अपनी खास पहचना बनाए हुए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications