Upcoming IPOs: शेयर बाजार की तेजी का फायदा उठाने के लिए कई कंपनियों ने इस हफ्ते अपने आईपीओ जारी किए हैं। इन कंपनियों ने निवेशकों को निवेश का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर इस हफ्ते 12 कंपनियों का आईपीओ निवेश के लिए खुल रहा है।
वहीं अगर देखा जाए तो 15 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में लगभग 4,000 करोड़ रुपये के आईपीओ लॉन्च हुए थे। इसके अलावा आज से शुरू सप्ताह में 12 कंपनियों 4,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने आईपीओ जारी कर रही हैं। अगर पूरे साल का आंकड़ा देखा जाए तो इस चालू कैलेंडर वर्ष में 239 कंपनियों द्वारा कुल धन उगाही 57,720 करोड़ रुपये होने जा रही है। वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 150 आईपीओ से 61,900 करोड़ रुपये जुटाने का था।

आइये जानते हैं कि इस हफ्ते कौन से 12 आईपीओ जारी हो रहे हैं। यह आईपीओ साल बीतते बीतते आ रहे हैं। वहीं इनमें से कई कंपनियां अगले साल निवेश लायक भी मान जा सकती है। ऐसे में इन कंपनियों पर नजर रखी जा सकती है।
मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ
माइक्रोफाइनेंस संस्था मुथूट माइक्रोफिन 18 दिसंबर को 277-291 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ आईपीओ लॉन्च कर रही है। कंपनी का इरादा ऊपरी मूल्य बैंड पर सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से 960 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। इश्यू खुलने से एक दिन पहले ही 15 दिसंबर को इसने एंकर बुक के जरिए 285 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
मोतीसंस ज्वैलर्स आईपीओ
जयपुर स्थित आभूषण खुदरा विक्रेता ने भी 18-20 दिसंबर के दौरान अपना 151 करोड़ रुपये का आईपीओ लांच किया है। इस आईपीओ का मूल्य दायरा 52-55 रुपये प्रति शेयर होगा। अपने आईपीओ से पहले, मोतीसंस ज्वैलर्स ने 15 दिसंबर को कुछ एंकर निवेशकों से 36.3 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
सूरज एस्टेट डेवलपर्स आईपीओ
मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर भी इसी अवधि, यानी 18-20 दिसंबर के दौरान अपना 400 करोड़ रुपये का आईपीओ लांच कर रहा है। इस आईपीओ का मूल्य दायरा 340-360 रुपये प्रति शेयर का है। कुल इश्यू साइज में से, इसने 15 दिसंबर को कई एंकर निवेशकों से 120 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं।
हैप्पी फोर्जिंग्स आईपीओ
19 दिसंबर 2023, को हैप्पी फोर्जिंग्स अपना आईपीओ लांच कर रही है। इस आईपीओ में 21 दिसंबर तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी आईपीओ क माध्यम से 1,009 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस आईपीओ के लिए मूल्य बैंड 808-850 रुपये प्रति शेयर है।
आरबीजेड ज्वैलर्स आईपीओ
दुल्हन के लिए सोने के आभूषण बनाने वाली कंपनी का 100 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम लांच कर रही है। यह आईपीओ निवेश के लिए 19-21 दिसंबर 2023 तक खुला रहेगा। अहमदाबाद स्थित कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 95-100 रुपये तय किया है।
क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग आईपीओ
मुंबई स्थित मुफ्ती जींस ब्रांड की मालिक कंपनी 19-21 दिसंबर 2023 के दौरान आईपीओ लॉन्च कर रही है। क्रेडो ब्रांड्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 266-280 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी आईपीओ के माध्यम से 549.78 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ
740 करोड़ रुपये का आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ 20 दिसंबर 2023 को निवेश के लिए खुल रहा है। इस आईपीओ का मूल्य बैंड 499-524 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है। तेलंगाना स्थित कंपनी ऊर्जा, एयरोस्पेस और रक्षा, और तेल और गैस उद्योगों में वैश्विक मूल उपकरण निर्माताओं के लिए उत्पाद बनाती है।
इनोवा कैपटैब आईपीओ
हिमाचल प्रदेश स्थित फार्मास्युटिकल फिनिश्ड डोज फॉर्मूलेशन निर्माण कंपनी द्वारा आईपीओ लांच किया जा रहा है। इसमें 21 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक निवेश किया जा सकेगा। फार्मा उद्योग में अनुबंध विकास और विनिर्माण संगठन सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से 570 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 426-448 रुपये प्रति शेयर है।
लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) कंपनियों के आईपीओ
एमएसएमई सेगमेंट में, चार कंपनियां इस सप्ताह अपना पहला सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लॉन्च करने के लिए तैयार है। सहारा मैरीटाइम उनमें से पहला होगा, जो 18 दिसंबर को 6.88 करोड़ रुपये का आईपीओ लांच करेगी। यह आईपीओ 20 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ के दौरान 81 रुपये प्रति शेयर के रेट पर दिया जाएगा।
शांति स्पिनटेक्स और इलेक्ट्रो फोर्स (इंडिया) के आईपीओ 19-21 दिसंबर तक निवेश के लिए खुले रहेंगे। शांति स्पिनटेक्स का प्राइस बैंड 66-70 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी इस आईपीओ 31.25 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। वहीं इलेक्ट्रो कंपनी ने अपने शेयर का रेट 93 रुपये प्रति शेयर तय किया है और 80.68 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
ट्राइडेंट टेकलैब्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 दिसंबर 2023 से खुल रहा है। इस आईपीओ में 26 दिसंबर तक निवेश किया जा सकता है। इसका प्राइस बैंड 33-35 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी द्वारा कुल धन उगाही 16.03 करोड़ रुपये है।
नोट: यहां पर आने वाले आईपीओ के बारे में जानकारी दी जा रही है। कृपया निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications