Lenskart IPO: आईवियर रिटेलर कंपनी लेंसकार्ट आधिकारिक तौर पर एक पब्लिक कंपनी बन गई है। साल 2008 में पीयूष बंसल, अमित चौधरी, नेहा बंसल और सुमीत कपाही द्वारा शुरू की गई इस कंपनी ने 30 मई को हुई एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में एक स्पेशल प्रपोजल पास किया। इसके तहत कंपनी का नाम Lenskart Solutions Private Limited से बदलकर Lenskart Solutions Limited कर दिया गया।

लेंसकार्ट के इतने है फिजिकल स्टोर
हालांकि, Lenskart ने अभी तक अपने IPO के साइज या लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पीयूष बंसल को लोग रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' में एक जज के तौर पर भी पहचानते हैं। Lenskart आज भारत का सबसे बड़ा ओम्नी-चैनल आईवियर ब्रांड बन चुका है। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तो है ही, साथ ही इसके देशभर में 2,000 से ज्यादा फिजिकल स्टोर्स भी हैं।
लेंसकार्ट इतने अरब डॉलर को लाने की कर रहा है तैयारी
लेंसकार्ट का फोकस अब 1 अरब डॉलर से अधिक के आईपीओ लाने पर है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने IPO प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए Kotak Mahindra Capital, Axis Capital, Citi, Morgan Stanley और Avendus Capital जैसे बड़े बैंकरों के साथ बातचीत की है, जो अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि Lenskart का बड़ा पब्लिक इश्यू लाने की तैयारी में है, जिससे उसे मजबूत पूंजी और मार्केट में और विस्तार करने में मदद मिलेगी।
लेंसकार्ट का वित्त वर्ष 2024 में ऐसा रहा फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
लेंसकार्ट का वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल वित्तीय स्थिति में गिरावट देखने को मिली। दिसंबर 2024 में, लेंसकार्ट ने 1,500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तेलंगाना सरकार से समझौता किया। इसके तहत, हैदराबाद की फैब सिटी में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट से करीब 2,100 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications