Upcoming IPO 19 December: 19 दिसंबर को निवेशकों को कमाई का शानदार मौका मिलने वाला है। इस दिन पर 6 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इस दिन पर डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, ममता मशीनरी लिमिटेड, सनाथन टेक्सटाइल्स लिमिटेड, कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड, ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड और न्यूमलयालम स्टील आईपीओ खुलेगा। आइए इनके बारे में आपको फटाफट जानकारी देते हैं।

डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स आईपीओ
डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेगा और 23 दिसंबर को इसका सब्सक्रिप्शन बंद हो जाएगा।डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स आईपीओ 840.25 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स आईपीओ का प्राइस बैंड 269 रुपये से 283 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 53 है। इस कंपनी के प्रमोटर धर्मेश अनिल मेहता, सोनाली धर्मेश मेहता और बूमबकेट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड हैं।
ममता मशीनरी लिमिटेड आईपीओ
यह आईपीओ 179.39 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है और यह 74 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।इसका प्राइस बैंड 230-245 रुपये प्रति शेयर है और एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 61 शेयरों का है। ममता मशीनरी लिमिटेड प्लास्टिक बैग, पाउच, पैकेजिंग और एक्सट्रूज़न इक्विपमेंट बनाने के लिए मशीनों का निर्माण और निर्यात करती है।
कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड IPO
19 दिसंबर को कॉनकॉर्ड एनवायरो आईपीओ खुलेगा और 23 दिसंबर को इसका सब्सक्रिप्शन बंद हो जाएगा। कॉनकॉर्ड एनवायरो आईपीओ का प्राइस बैंड 665 रुपये से 701 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 21 है। कॉनकॉर्ड एनवायरो आईपीओ 500.33 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है।
सनाथन टेक्सटाइल्स लिमिटेड IPO
सनातन टेक्सटाइल का आईपीओ 19 को खुलेगा और 23 दिसंबर को बंद हो जाएगा। यह आईपीओ फ्रेश और मिक्स इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू 400 करोड़ का होगा। इसका प्राइस बैंड 305 से 321 के बीच रहेगा। आईपीओ के इश्यू से आने वाली प्रोसीडिंग में 160 करोड़ लोन के रीपेमेंट और प्री-पेमेंट के लिए यूज किया जाएगा।
न्यूमलयालम स्टील आईपीओ
न्यूमलयालम स्टील का आईपीओ 41.76 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 46.40 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। न्यूमलयालम स्टील आईपीओ का प्राइस बैंड ₹85 से ₹90 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1600 है। न्यूमलयालम स्टील आईपीओ आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेगा और 23 दिसंबर को बंद होगा।
ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड
19 नवंबर से ट्रांसरेल लाइटिंग (Transrail Lighting IPO) का सब्सक्रिप्शन खुलेगा और 27 नवंबर को ये बंद हो जाएगा।ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड 410 से 432 रुपये के है। कंपनी इस आईपीओ के जरिये 838.91 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसके तहत 400 करोड़ मूल्य के 92,59,259 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि कंपनी के मौजूदा निवेशक 438.91 करोड़ के 1,01,60,000 शेयर OFS के तहत बेचेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications