Upcoming IPO News in Hindi: आईपीओ बाजार में जल्द ही एक और कंपनी पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की तैयारी कर रही. नागपुर बेस्ड क्लीन-टेक कंपनी राइट वाटर सॉल्यूशंस (इंडिया) (Rite Water Solutions IPO) ने मार्केट रेगुलेटर के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया है. कंपनी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कर दिया है. बता दें कि कंपनी में दिग्गज स्टॉक मार्केट निवेशक मुकुल अग्रवाल (Ace Investor Mukul Agrawal) का भी निवेश है.
745 करोड़ जुटाने की तैयारी
कंपनी का टारगेट IPO के जरिए 745 करोड़ रुपए जुटाना है. इसमें फ्रेश शेयर (Rite Water Solutions IPO Size) जारी किए जाएंगे. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. IPO में 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 300 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू रहेगा. जबकि OFS में 445 करोड़ रुपए की बिक्री होगी. OFS में विनायक शंकरराव गण की ओर से 85 करोड़ रुपए, अभिजीत विनायक गण 90 करोड़ रुपए और वाटर एक्सेस एक्सेलेरेशन फंड एसएलपी 270 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेंगे.
Rite Water Solutions Business
राइट वॉटर सॉल्यूशंस (Rite Water Solutions Business History) की स्थापना 2004 में हुई. कंपनी शुरुआत में वॉटर टेक्नोलॉजी सॉल्युशंस (Water Technology Solutions) ऑफर करती है, जोकि दिग्गज क्लीन-टेक कंपनी है. कंपनी वॉटर मैनेजमेंट, सोलर एग्री और IoT-सक्षम सिस्टम में डायवर्स रेंज की सॉल्युशंस ऑफर करती है.

Rite Water Solutions Financial Performance
राइट वॉटर सॉल्युशंस (Rite Water Solutions Revenue ) आय में सालाना आधार पर 69.76% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई. यह फाइनेंशियल ईयर 2024 में 202.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2023 में यह 119.43 करोड़ रुपए थी. टैक्स के बाद प्रॉफिट में भी 96.95% की बंपर बढ़त दर्ज की गई. यह FY2023 में 25.02 करोड़ से बढ़कर FY2024 में 49.28 करोड़ रुपए हो गया.
Rite Water Solutions Business Growth
राइट वॉटर सॉल्यूशंस ने सोलर एग्रीकल्चर (Rite Water Solutions in Solar Agriculture Sector) में अपनी स्पेश्यलाइजेशन को बढ़ाया है. कंपनी ने 31 दिसंबर, 2024 तक करीब 8,090 सोलर पंप स्थापित किए हैं. यह अप्रैल और दिसंबर 2024 के बीच यह 280,000 सोलर पंपों में से करीब 2.85% मार्केट शेयर होल्ड करता है. इसके अलावा कंपनी IoT सॉल्युशंस को अपनाने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक है.
DRHP में 1लैटिस की रिपोर्ट के मुताबिक FY2022 और FY2024 के बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन 11.32% से बढ़कर 34.77% हो गया. इस दौरान राजस्व के हिसाब से राइट वॉटर सेक्टर (Rite Water Solutions Business) में दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी है.
IPO रकम का कहां होगा इस्तेमाल?
सेबी के पास जमा डॉक्युमेंट्स में कंपनी (Rite Water Solutions DHRP) ने फंड को इस्तेमाल करने का प्लान भी बताया है. इसके तहत IPO से मिले रकम को कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए करेगी. साझ ही जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. इसके लिए 225 करोड़ रुपए का खर्च करने प्लान है. 31 दिसंबर, 2024 तक राइट वॉटर की कुल ऑर्डर बुक 1,723.13 करोड़ रुपए थी.
Rite Water Solutions IPO Managers
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और एक्सिस कैपिटल लिमिटेड इस आईपीओ (Rite Water Solutions IPO Managers) के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications