Godavari Biorefineries IPO: एथेनॉल बनाने वाली कंपनी गोदावरी बायोरिफाइनरीज आईपीओ को लेकर ताजा अपडेट आया है. कंपनी का पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते 23 अक्टूबर से खुल जाएगा. इसके लिए प्राइस बैंड फिक्स हो गया है. प्रति शेयर 334 से 352 रुपए का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 555 करोड़ रुपए जुटाना है. एंकर निवेशकों के लिए यह पब्लिक इश्यू 22 अक्टूबर को खुल जाएगा.
गोदावरी बायोरिफाइनरीज आईपीओ में प्रोमोटर्स बेचेंगे हिस्सा
प्राइमरी मार्केट में लॉन्च होने वाले इस आईपीओ में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक भी हिस्सा बिक्री करेंगे. गोदावरी बायोरिफाइनरीज की योजना आईपीओ में 325 करोड़ रुपए फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाने की है. जबकि 65.3 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल यानी ओफएस में जारी किए जाएंगे, जिसमें प्राइवेट इक्विटी फर्म मंडला कैपिटल एजी अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगा, जोकि करीब 49,26,983 इक्विटी शेयर हैं.
ओफएस में हिस्सा बिक्री करने में मंडला कैपिटल सबसे आगे है. अन्य विक्रेताओं में प्रोमोटर्स भी शामिल हैं, जिसमें सोमैया एजेंसीज, समीर शांतीलाल सोमैया, लक्ष्मीवाड़ी माइंस एंड मिनरल्स, फिल्मीडिया कम्युनिकेशन सिस्टम्स और सोमैया प्रॉपर्टीज शामिल हैं.
आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल
गोदावरी बायोरिफाइनरीज की योजना आईपीओ से जुटाई कुल रकम में से 240 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज भुगतान के लिए करने की है. इसके अलावा अन्य फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. बता दें कि जून 2024 तक कंपनी पर कंसोलिडेटेड कर्ज 748.9 करोड़ रुपए था.

गोदावरी बायोरिफाइनरीज का कारोबार
गोदावरी बायोरिफाइनरीज, एथेनॉल बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी है, जोकि वॉल्युम के लिहाज से सबसे बड़ी घरेलू कंपनी है. इसके पास मैन्युफैक्चरिंग बनाने वाली 570 KLPD क्षमता वाली बायो-रिफाइनरी है. कंपनी के प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो में केमिकल्स, शुगर, अलग ग्रेड्स के एथेनॉल और पावर भी हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग इंडस्ट्रीज में होता है. इन इंडस्ट्रीज में फूड, बेवरेज, फार्मा, फ्लेवर, पावर, फ्यूल, पर्सनल केअर और कॉस्मेटिक्स शामिल हैं.
गोदावरी बायो-रिफाइनरीज की वित्तीय हालात
कंपनी के वित्तीय आंकड़ों पर नजर डालते हैं, तो मार्च 2024 को खत्म फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को 12.3 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ. यह पिछले साल के 19.6 करोड़ रुपए के प्रॉफिट के मुकाबले कम है. कंपनी की कुल आय में भी गिरावट दर्ज की गई, जोकि 2014.7 करोड़ रुपए से सालाना आधार पर घटकर 1,686.7 करोड़ रुपए रहे.गोदावरी बायो-रिफाइनरी के लिए मर्चेंट बैंकर के तौर पर एक्वायरस कैपिटल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स काम कर रहे. लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है.
गोदावरी बायो-रिफाइनरीज के क्लाइंट्स
कंपनी के बड़े ग्राहकों में हर्शे इंडिया, हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेज, कर्नाटक केमिकल इंडस्ट्रीज, टेक्नो वाक्सकेम, लांक्सेस इंडिया, IFF Inc, अंकित राज ऑर्गनो केमिकल, एस्कॉर्ट्स केमिकल इंडस्ट्रीज जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications