Upcoming IPOs November 2024: नवंबर का महीना शुरु हो चुका है। इस महीने में आपको अगले हफ्ते चार आईपीओ खुलने वाले हैं जिनमें आपको निवेश करने का मौका मिलेगा। आपको स्विगी लिमिटेड, सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड और एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड, नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स इंडिया लिमिटेड के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। चलिए इनके बारे में आपको डिटेल बताते हैं।

स्विगी आईपीओ (Swiggy IPO)
फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी इस आईपीओ के जरिए 11.3 बिलियन डॉलर जुटाने की पेशकश कर रही है, जबकि पहले इसका टार्गेट करीब 15 बिलियन डॉलर था। यह आईपीओ 371-390 रुपये के प्राइस बैंड और 38 शेयरों के लॉट साइज के साथ होगा। स्विगी आईपीओ 6 नवंबर को खुलेगा और 8 नवंबर को बंद होगा।
इस आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 11 नवंबर को होने की उम्मीद है। स्विगी आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा और संभावित लिस्टिंग 13 नवंबर को तय की गई है। एसएनआईआई के लिए मिनमम लॉट साइज निवेश 14 लॉट (532 शेयर) है, इसकी राशि 207,480 रुपये है और बीएनआईआई के लिए यह 68 लॉट (2,584 शेयर) है, जिसकी राशि 1,007,760 रुपये है।
एक्मे सोलर होल्डिंग्स आईपीओ (Acme Solar Holdings IPO)
इस आईपीओ के तहत 2395 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 505 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए होगी। एक्मे सोलर होल्डिंग्स का आईपीओ 6 नवंबर को खुलेगा और 8 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने 29 अक्टूबर को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। कंपनी के एकमात्र प्रमोटर और शेयरहोल्डर एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशंस ओएफएस में सेलर होगा। एक्मे सोलर होल्डिंग्स आईपीओ लॉट का साइज 51 इक्विटी शेयर का है।
इस आईपीओ के एक लॉट में 51 शेयर होंगे। निवेशकों को कम से कम एक आईपीओ के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹275 से ₹289 का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ में 2395 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर, एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 505 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड आईपीओ (Sagility India IPO)
ये आईपीओ 5 नवंबर को खुलने जा रहा है। यह 70.22 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड 28-30 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 500 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 15 हजार रुपये है। इस ऑफर का उद्देश्य स्टॉक एक्सचेंजों पर इक्विटी शेयरों को लिस्ट करने के लाभ प्राप्त करना, प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर द्वारा 10 रुपये प्रति फेस वैल्यू के 702,199,262 इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए प्रपोजल को इंप्लीकेंट करना है।
नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स आईपीओ (Neelam Linens and Garments IPO)
18 नवंबर को एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म इमर्ज पर ये आईपीओ लिस्ट होगा। एक सॉफ्ट होम फर्निशिंग फर्म है जो संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए), ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में ग्लोबल ग्राहकों तक अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी रियायती खुदरा दुकानों के लिए बेडशीट, डुवेट कवर, तकिया कवर, शर्ट और परिधान बनाने में सक्रय है। इस आईपीओ का प्राइस बैंक 20-24 रुपये की सीमा में निर्धारित किया गया है। रिटेल निवेशक 6,000 शेयरों के मिनिमम लॉट साइज के लिए बोली लगा सकते हैं, जो कुल 1.44 लाख रुपये का निवेश है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications