Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते आईपीओ बाजार में एक और कंपनी का पब्लिक इश्यू खुलने वाला है. इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) का आईपीओ 13 दिसंबर को रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो जाएगा. कंपनी की योजना IPO के जरिए4,225 करोड़ रुपए जुटाना है.
IPO में 1,475 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी होंगे. वहीं, ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में BCP एशिया II टॉपको प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 2,750 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री होगी. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान 9 दिसंबर को किया जाएगा.
20 दिसंबर को होगी लिस्टिंग
आईजीआई का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 12 दिसंबर को ही खुल जाएगा. पब्लिक इश्यू में बोली लगाने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर होगी. शेयर 20 दिसंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट हो सकते हैं. खास बात ये भी है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए खासतौर पर 2 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित करेगी.

आईपीओ में निवेशकों के लिए रिजर्वेशन
आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स यानी QIBs के लिए 75 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा जाएगा, गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के लिए15 फीसदी और रिटेल निवेशकों को बाकी 10 फीसदी शेयरों पर बोली लगाने का मौका मिलेगा.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ने रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस में बताया कि आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल कहां किया जाएगा. इसके तहत IGI बेल्जियम ग्रुप और IGI नीदरलैंड ग्रुप के अधिग्रहण के लिए फंड मुहैया किया जाएगा. बाकी का रकम सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा.
कंपनी की कारोबार
मुंबई स्थित IGI नेचुरल डायमंड, लैब में उगाए गए हीरे, जड़े हुए आभूषण और रंगीन पत्थरों को प्रमाणित करने में माहिर है. यह रत्न विज्ञान से संबंधित शैक्षिक कार्यक्रम भी प्रदान करता है.
इस सार्वजनिक निर्गम यानी IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स में एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स शामिल हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications