Upcoming IPO Next Week: आईपीओ मार्केट में इस हफ्ते निवेशकों के लिए निवेश का तगड़ा मौका रहेगा. क्योंकि 2 छोटी कंपनियां पब्लिक इश्यू लॉन्च करने वाली हैं. इक्विटी मार्केट में तगड़े हलचल के बावजूद प्राइमरी मार्केट का सेंटीमेंट बुलिश नजर आ रहा. यही वजह है कि कंपनियां आईपीओ लॉन्च करना जारी रखी हैं. इस कड़ी में नए हफ्ते में भी 2 आईपीओ खुलेंगे. साथ ही 5 कंपनियों के शेयर भी लिस्ट होंगे.
नए हफ्ते में लिस्टिंग की तैयारी
क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल अगले हफ्ते स्टॉक एक्सचेंजों के मेनबोर्ड सेगमेंट में अपनी शुरुआत करेगी. इस बीच एसएमई सेगमेंट में सब्सक्रिप्शन के लिए दो आईपीओ खुले रहेंगे.
न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस आईपीओ
न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस सोमवार यानी 24 फरवरी को अपना आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने 234 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह नए हफ्ते एसएमई सेगमेंट का पहला पब्लिक इश्यू है. इस ऑफरिंग में मौजूदा शेयरहोल्डर्स को 13.54 लाख शेयरों की नई इक्विटी बिक्री शामिल है, जिसका लक्ष्य 31.7 करोड़ रुपए जुटाना है.
आईपीओ के लिए सनडे कैपिटल एडवाइजर्स बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करता है. न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस दिल्ली एनसीआर में को-वर्क और मैनेजरियल ऑफिस स्पेश ऑफर करता है.

श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स आईपीओ
श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स अपने पहले पब्लिक इश्यू के साथ प्राइमरी मार्केट में एंट्री करने के लिए तैयार है, जो मंगलवार 25 फरवरी को खुलेगा और शुक्रवार 28 फरवरी को बंद होगा. यह नए हफ्ते में एसएमई सेगमेंट का दूसरा आईपीओ होगा. 23 करोड़ रुपए के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 44 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है.
आईपीओ में 53.1 लाख शेयरों की नई इक्विटी बिक्री शामिल है. रिटेल निवेशक कम से कम 3,000 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. इस ऑफरिंग से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा किया जाएगा.
श्रीनाथ सप्लाई चेन सॉल्युशंस में स्पेश्यलिस्ट है, जहां कागज़ एक मुख्य कच्चा माल कंपोनेंट है. वे ग्राहक की ज़रूरतों के आधार पर तकनीकी विनिर्देश तैयार करते हैं. गैलेक्टिको कॉरपोरेट सर्विसेज़ इस आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में कर रही है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज़ रजिस्ट्रार का काम संभाल रही है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications