Upcoming IPO: भारतीय प्राइमरी मार्केट का मूड अच्छा है. पॉजिटिव मार्केट सेंटीमेंट और मैक्रो इकोनॉमिक माहौल से सपोर्ट मिल रहा है. ऐसे में आने वाले हफ्ते में 6 कंपनियां पब्लिक इश्यू लॉन्च करने वाली हैं. इसमें मेनबोर्ड का 1 और SME सेगमेंट के 5 इश्यू शामिल हैं. गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग IPO 2 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, जबकि बाजार स्टाइल रिटेल IPO 3 सितंबर को बंद होगा.
SME सेगमेंट IPO
SME सेगमेंट में कई कंपनियां अगले हफ्ते अपने IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. इनमें जेयम ग्लोबल फूड्स, मच कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट्स, नमो ईवेस्ट मैनेजमेंट और माई मुद्रा फिनकॉर्प शामिल हैं. इनमें से प्रत्येक कंपनी मौजूदा अनुकूल बाजार स्थितियों का फायदा उठाने की सोच रही.
गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग का IPO 2 सितंबर से 4 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा, जिसका प्राइस बैंड 503 से 529 रुपए प्रति शेयर के बीच फिक्स किया गया है. इस बीच बाज़ार स्टाइल रिटेल IPO अभी चल रहा है, जोकि 3 सितंबर को बंद होगा. इसमें 370 से 389 रुपए प्रति के प्राइस रेंज में शेयर उपलब्ध होंगे.
नए हफ्ते में होने वाली लिस्टिंग
हाल ही में कई कंपनियों के IPO बंद हुए, जोकि नए हफ्ते में लिस्टिंग के लिए तैयार हैं. इनमें प्रीमियर एनर्जीज, ECO मोबिलिटी, बाजार स्टाइल रिटेल, इंडियन फॉस्फेट, वीडील सिस्टम, जे बी लेमिनेशन्स, पैरामैट्रिक्स टेक्नोलॉजीज, एरोन कंपोजिट, ट्रैवल्स एंड रेंटल्स और बॉस पैकेजिंग सॉल्यूशंस शामिल हैं.

IPO मार्केट मूड हुआ अच्छा!
आने वाले हफ्ते में भारतीय IPO मार्केट में कई पब्लिक ऑफर्स के साथ अहम एक्टिविटी होने की उम्मीद है. निवेशकों को आगे मजबूत आर्थिक माहौल में संभावित हाई रिटर्न के मौके नजर आ रहे हैं. क्योंकि हाल ही में IPO की लगातार सफलता ने न केवल निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, बल्कि भारतीय बाजार में विदेशी निवेश को भी आकर्षित किया है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications