Upcoming IPO Next Week: पैसे कमाने का शानदार मौका आ गया है। निवेशकों को 18 नवंबर से Rosmerta Digital Services Limited IPO में पैसे लगाने का मौका मिलेगा। अगर आप इस आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो चलिए फटाफट आपको इस आईपीओ की प्राइस बैंड से लेकर लिस्टिंग डेट तक की जानकारी देते हैं।

इस दिन तक लगा सकते हैं आईपीओ में पैसे (Rosmerta Digital Services Limited IPO News)
रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज का आईपीओ 18 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 21 नवंबरको बंद होगा। रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 22 नवंबर, 2024 को होने उम्मीद है। रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज का आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 26 नवंबर, को हो सकती है।
रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज आईपीओ का प्राइस बैंड (Rosmerta Digital Services Limited IPO Price Band)
रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज के आईपीओ का प्राइस बैंड 140 रुपये से 147 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1000 शेयर है। रिटेल निवेशकों के द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि 147,000 रुपये है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज़ निवेश 2 लॉट (2,000 शेयर) है, जिसकी राशि 294,000 रुपये है।
कंपनी के बारे में खास बातें
रोसमेर्टा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (आरटीएल) की एक सहायक कंपनी रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड की स्थापना 2021 में हुई थी और यह ऑटोमोटिव कंपोनेंट और सहायक एक्सेसरीज के लिए डिजिटल रूप से सक्षम सर्विस और डिजिटल रूप से सक्षम डिस्ट्रीब्यूटिंग चैनल प्रदान करती है।
यह 206.33 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है और 140.36 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. मेसर्स रोसमेर्टा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, मेसर्स श्री बांके बिहारी फैमिली ट्रस्ट, कर्ण विवेक नागपाल, कार्तिक विवेक नागपाल कंपनी के प्रमोटर हैं.
आईपीओ से मिली राशि का उपयोग किस करगी कंपनी
इस आईपीओ से जुटाई गई धनराशि का उपयोग मुंबई में ऑफिस स्पेस खरीदने, वेयर हाउस और आईटी इंफ्रास्ट्रेचर की स्थापना, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications