CLN Energy IPO: साल 2025 के पहले महीने में एक बाद एक आईपीओ शेयर मार्केट में एंट्री मार रहे हैं। लोगों के पास कमाई करने का ये बढ़िया मौका है। अगर आप भी लंबे समय से निवेश की सोच रहे थे तो चलिए आपको बता दें कि सीएलएन एनर्जी आईपीओ 23 जनवरी को खुलने वाला है। अब फटाफट इसके बारे में आपको डिटेल्स बताते हैं।

-सीएलएन एनर्जी आईपीओ 72.30 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 28.92 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है।
-सीएलएन एनर्जी आईपीओ का प्राइस बैंड ₹235 से ₹250 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 600 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹1,50,000 है। एचएनआई के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (1,200 शेयर) है, जिसकी राशि ₹3,00,000 है।
-सीएलएन एनर्जी आईपीओ 23 जनवरी, 2025 को खुलेगा और 27 जनवरी, 2025 को बंद होगा। सीएलएन एनर्जी आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 28 जनवरी को होने की उम्मीद है। सीएलएन एनर्जी आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग डेट 30 जनवरी तय की गई है।
-आर्यमान फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड सीएलएन एनर्जी आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
-साल 2019 में शुरू हुई सीएलएन एनर्जी लिमिटेड कस्टमाइज़ लिथियम-आयन बैटरी और मोटर्स बनाती है, और यह कंट्रोलर, थ्रॉटल, डीसी-डीसी कन्वर्टर्स, डिस्प्ले और डिफरेंशियल के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पावरट्रेन घटकों का बिजनेस करती है।
-कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों और सोलर एनर्जी, Energy Storage Systems (ईएसएस) और दूरसंचार जैसे स्थिर एप्लीकेशन के लिए बी2बी सॉल्यूशन ऑफर करती है। कंपनी " सीएलएन एनर्जी " ब्रांड के तहत लिथियम-आयन बैटरी पैक, मोटर और पावरट्रेन कॉन्स्टिट्यूटनट बेचती है।
-आईपीओ की मदद से जुटाए हुए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कई चीजों के लिए करेगी। मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीद के लिए इन पैसों का कंपनी इस्तेमाल करेगी। फाइनेंशियल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल करेगी।
-इस कंपनी की दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं, जिसमें एक नोएडा में है और दूसरी पुणे, महाराष्ट्र में है। कंपनी में 31 मार्च 2024 तक कंपनी में 123 स्थायी कर्मचारी और 133 ऑफ-रोल कर्मचारी थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications