Prostarm Info Systems Limited IPO: अगले हफ्ते कई कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं। प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स का आईपीओ भी शेयर मार्केट में जल्द ही एंट्री लेने वाला है। अगर आप इस आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आप ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

आईपीओ की तारीख से जुड़ी डिटेल्स
इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 27 मई से खुलेगा और इसमें 29 मई तक आप सब्सक्रिप्शन कर सकते है। इस आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट 30 मई को होने की उम्मीद है। प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे और इसकी लिस्टिंग 3 जून को हो सकती है।
इतने करोड़ का फ्रेश इश्यू
प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स ₹168 करोड़ का बुकबिल्डिंग इश्यू है। यह पूरा आईपीओ फ्रेश इशू है, यानी कंपनी की ओर से ही नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इस इशू में कुल 1.60 करोड़ नए शेयर बाजार जारी किए जाएंगे।
आईपीओ का प्राइस बैंड
प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹95 से ₹105 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम लॉट साइज 142 शेयर है और इसमें मिनिमम निवेश राशि ₹13,490 है। NII कैटेगरी (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) में sNII (छोटे NII) के लिए मिनिमम निवेश 14 लॉट साइज है। इसकी कुल राशि लगभग ₹2,08,740 है। bNII के लिए मिनिमम निवेश 68 लॉट साइज है। कुल निवेश राशि लगभग ₹10,13,880 है।
कंपनी के प्रमोटर्स और इस इश्यू के रजिस्ट्रार
कंपनी के प्रमोटर राम अग्रवाल, सोनू राम अग्रवाल और विकास श्यामसुंदर अग्रवाल हैं। चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
कंपनी के बारे में जानकारी
प्रोस्टार्म इंफो सिस्टम्स लिमिटेड की शुरुआत जनवरी 2008 में हुई थी। यह एक भारतीय कंपनी है जो पावर सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स यानी एनर्जी से जुड़े प्रोडक्ट्स को डिजाइन करने, बनाने और बेचने का काम करती है।
कंपनी UPS सिस्टम्स, इन्वर्टर सिस्टम्स, सोलर हाइब्रिड इन्वर्टर सिस्टम्स, लिथियम-आयन बैटरी पैक, वोल्टेज स्टेबिलाइजर जैसे प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चर करती है।
कंपनी कस्टमाइज और स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स भी बनाती है और कुछ कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स के जरिए बनाती है। इसके अलावा यह कंपनी थर्ड-पार्टी बैटरियां भी बेचती है। पुराने UPS सिस्टम्स और बैटरियों को वापस लेना, उनका निपटान करना और इससे जुड़ी दूसरी सेवाएं भी देती है।
इसके अलावा, कंपनी भारत में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट्स को EPC मॉडल (यानी डिजाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरा काम) पर भी करती है।
कंपनी इस आईपीओ फंड का कहां इस्तेमाल करेगी?
कंपनी अपने वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस आईपीओ से जुटाए फंड का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा कंपनी लोन के प्री पेमेंट को करेगी। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने कारोबार को तेजी से बढ़ाने और अन्य नई कंपनियों में निवेश करने के लिए करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications