Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में इसी हफ्ते से निवेश का मौका मिलेगा. क्योंकि सेफ एंटरप्राइजेज रिटेल फिक्सचर लिमिटेड (Safe Enterprises Retail Fixtures Ltd) का पब्लिक इश्यू 20 जून से खुल रहा. कंपनी का टारगेट आईपीओ के जरिए 161.13 करोड़ रुपए जुटाने का है. आईपीओ में कंपनी 116.76 लाख नए शेयर जारी करेगी. उम्मीद है कि कंपनी के शेयर 27 जून को एनएसई एसएमई (NSE SME) पर लिस्ट होंगे.
आईपीओ मैनेजमेंट और प्राइस बैंड
हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के रजिस्ट्रार की भूमिका में है. हेम फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड सेफ एंटरप्राइजेज रिटेल फिक्सचर आईपीओ के लिए मार्केट मेकर है. कंपनी के प्रमोटरों में सलीम शब्बीर मर्चेंट, मिकदाद सलीम मर्चेंट, हुजेफा सलीम मर्चेंट और मुनीरा सलीमभाई मर्चेंट शामिल हैं.
कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड 131 रुपए से 138 रुपए तय किया है. रिटेल निवेशकों को कम से कम 1000 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए न्यूनतम निवेश राशि 1,31,000 रुपए होगी. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे कट-ऑफ प्राइस यानी 138 रुपये पर बोली लगाएं, जिससे कुल निवेश राशि 1,38,000 रुपए हो जाएगी. एचएनआई (HNI) निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 2 लॉट यानी 2000 शेयरों का है, जिसके लिए कुल राशि 2,76,000 रुपए है.
कंपनी का कारोबार
सेफ एंटरप्राइजेज रिटेल फिक्सचर्स लिमिटेड की स्थापना 1976 में हुई थी. यह कंपनी दुकानों के लिए फिटिंग और रिटेल फिक्सचर्स के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति और इंस्टॉलेशन का काम करती है. कंपनी फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिपार्टमेंटल स्टोर्स जैसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट के लिए कस्टमाइज्ड सॉल्युशंस ऑफर करती है.
कंपनी डिस्प्ले, प्रोडक्ट प्लेसमेंट, स्टोरेज और सुरक्षा जैसी रिटेल चुनौतियों का सॉल्युशंस करने वाली मर्चेंडाइजिंग सेवाएं ऑपर करती है. ये सेवाएं डिजाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक की पूरी प्रक्रिया को कवर करती हैं और ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार तैयार की जाती हैं.

सेफ एंटरप्राइजेज फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रॉसरी और लग्जरी जैसे विभिन्न रिटेल सेक्टरों को अपनी सेवाएं देती है. कंपनी की तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं, जिनमें से दो मुंबई में और एक ठाणे (महाराष्ट्र) में स्थित है. इसके दो फ्रेंचाइजी आउटलेट नवी मुंबई और हैदराबाद में हैं, जबकि दो अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूटर दुबई और कैनसस सिटी (अमेरिका) में कार्यरत हैं.
सेफ इंटरप्राइजेज के उत्पाद 25 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बिकते हैं. कंपनी को सबसे ज्यादा कमाई महाराष्ट्र से होती है, जिसके बाद कर्नाटक और गुजरात का स्थान है.
आईपीओ से मिली रकम का उपयोग
सेफ एंटरप्राइजेज रिटेल फिक्सचर्स लिमिटेड आईपीओ से प्राप्त नेट इनकम का इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए करने की योजना बना रही है. कंपनी करीब 65.89 करोड़ रुपए की रकम का इस्तेमाल एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक कैपेक्स को पूरा करने के लिए करेगी. इसके अलावा कंपनी अपनी सहायक कंपनी, सेफ एंटरप्राइजेज रिटेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.99 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, ताकि वहां अतिरिक्त प्लांट और मशीनरी की स्थापना से संबंधित पूंजीगत जरूरतों को पूरा किया जा सके.
इसके साथ ही कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसी तरह सब्सिडियरी कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए भी 10 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications