Upcoming IPO : शेयर मार्केट में अगले सप्ताह 5 आईपीओ आने वाले हैं। इस वजह से आने वाला सप्ताह निवेशकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला हैं। दिवाली का त्योहार और मार्केट की छुट्टियां पूरी होने के बाद निवेशकों का रुझान अब शेयर मार्केट की तरफ रहने वाला हैं।
अगले सप्ताह फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज, इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी और टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा तो फिर आइए जानते हैं इन आईपीओ के बारे में सारी डिटेल।

इरेडा आईपीओ
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 10 रु के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर के लिए 30 से 32 रु के तय किया गया है। इरेडा का आईपीओ 21 नवंबर को खुलेगा और यह आईपीओ 23 नवंबर को बंद रहेगा। 20 नवंबर 2023 सोमवार को इस आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों को आवंटन होने वाला है।
गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया
बुधवार 22 नवंबर को गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया का आईपीओ मेंबरशिप के लिए खुलेगा और 24 नवंबर को यह आईपीओ बंद होगा। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, मंगलवार 21 नवंबर को आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों को आवंटन होने वाला है। गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया आईपीओ के अगर हम प्राइस बैंड की बात करें तो फिर गंधार ऑयल आईपीओ का प्राइस बैंड 2 के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 160 से 169 रु के बीच तय किया गया है।
टाटा टेक्नोलॉजीज
इस वर्ष निवेशक सबसे अधिक इंतजार टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का कर रहें हैं। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 22 नवंबर को खुलने वाला हैं और टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 24 नवंबर 2023 को बंद हो जाएगा। टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस बैंड 2 रु की फेस वैल्यू पर 475 रु से 500 रु के बीच तय किया गया है। यह शेयर ग्रे मार्केट में लगभग 350 रु के प्रीमियम साथ कारोबार कर रहा है।
टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल के जरिए से लाया जा रहा है। इस इश्यू के जरिए से ऐसे में टाटा मोटर्स, टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 और अल्फा टीसी होल्डिंग अपनी हिस्सेदारी को बेचने वाली हैं।
फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
यह आईपीओ भी 22 नवंबर को खुलकर 24 नवंबर को बंद हो जाएगा। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, एंकर निवेशकों को फेडबैंक आईपीओ के लिए आवंटन 21 नवंबर को किया जाएगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 10 रु के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 133 रु से 140 रु के बीच तय किया गया है।
फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड
फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड का आईपीओ 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला हैं और यह आईपीओ 24 नवंबर को बंद हो जाएगा। फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों को आवंटन 21 नवंबर को ही हो जाएगा फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईपीओ का 5 रु की फेस वैल्यू पर प्राइस बैंड 288 रुपये से 304 रुपये के बीच तय किया गया है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Business Idea: मालामाल बना देगी मेडिसिनल प्लांट की खेती, आसानी से करें शुरू
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications