Upcoming IPO: साल खत्म होने से पहले कंपनियां धड़ाधड़ आईपीओ लॉन्च कर रही हैं. इस कड़ी में एक और नाम आ गया है, जिसका पब्लिक इश्यू इसी हफ्ते आने वाला है. आन्या पॉलीटेक का आईपीओ 26 दिसंबर को रिटेल निवेशकं के लिए खुल जाएगा. इसमें निवेशक 30 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं. बता दें कि यह आईपीओ 44.80 करोड़ रुपए का बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसमें 32 लाख शेयरों का नया इश्यू शामिल है. कंपनी के प्रमोटरों में यशपाल सिंह यादव और आन्या एग्रो एंड फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं.
प्राइस बैंड और आईपीओ डीटेल
आन्या पॉलीटेक के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 13 से 14 रुपए प्रति शेयर तय की गई है. निवेशकों को कम से कम 1,000 शेयरों के लॉट साइज के लिए आवेदन करना होगा, रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम 1.4 लाख रुपए का निवेश आवश्यक है. एसएमई सेगमेंट का ये आईपीओ 2 जनवरी को NSE SME पर लिस्ट हो सकता है.

आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल
इस आईपीओ से जुटाई गई धनराशि को अन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में कैपेक्स और वर्कंग कैपिटल की जरूरतों के लिए किया जाएगा. इसके अलावा कंपनी की योजना नए प्रोजक्ट्स शुरू करने और अपनी सब्सिडिटी कंपनी यारा ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने की है. एक अन्य सब्सिडियरी कंपनी अरावली फॉस्फेट लिमिटेड को भी अपनी वर्किंग कैपिटल और कैपेक्स की जरूरतों के लिए इन फंडों से फायदा मिलेगा.
आनया पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स का कारोबार
आन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, फर्टिलाइजर सेक्टर और बैग मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में काम करता है. साथ ही पर्यावरण संबंधी समाधान भी प्रदान करता है. कंपनी जिंक सल्फेट उर्वरकों के साथ-साथ उच्च घनत्व वाले पॉलीइथिलीन (एचडीपीई) और पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी) बैग बनाती है. जनवरी 2013 में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करने के बाद से इसने 750 लाख बैग से अधिक की सालाना कैपिसिटी हासिल कर ली है.
मौजूदा समय में पूरी क्षमता से काम कर रही आन्या पॉलीटेक अपने बैग निर्माण और जिंक सल्फेट डिवीजनों से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस करती है. कंपनी जिंक सल्फेट मोनोहाइड्रेट की आपूर्ति करती है जिसका उपयोग पशु चिकित्सा और पोल्ट्री फॉर्मूलेशन में बड़े पैमाने पर किया जाता है.
ठीकठाक हैं फाइनेंशियल
31 मार्च 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच आन्या पॉलीटेक की आय में 8% की ग्रोथ हुई, जबकि PAT में 75% की उछाल देखने को मिली. FY24 के लिए कंपनी का आय 9.97 करोड़ रुपए के PAT के साथ 125.05 करोड़ रुपए था. 30 जून को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में रेवेन्य 4.53 करोड़ रुपए के PAT के साथ 40.73 करोड़ रुपए तक पहुंच गया.
आईपीओ के लिए मैनेजर्स
बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त हुआ है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है. स्प्रेडएक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड को अन्या पॉलीटेक के आईपीओ के लिए मार्केट मेकर के रूप में नामित किया गया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications