Upcoming IPO 19 November: इस हफ्ते खुलने वाले आईपीओ में एक और नाम जुड़ गया है. इस कड़ी में यार्न मैन्युफैक्चरर सनाथन टेक्सटाइल भी इसी हफ्ते खुलने वाला है. कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी कर रही है. रि्टेल निवेशक गुरुवार, 19 दिसंबर से बोली लगा सकते हैं. आईपीओ में बोली लगाने की आखिरी मौका सोमवार, 23 दिसंबर को है.
आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान
कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 305 रुपए से 321 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के बीच तय की गई है. आईपीओ में एक नया इश्यू और एक ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) दोनों शामिल हैं. इनकी कुल राशि 550 करोड़ रुपए है. इस राशि में से 400 करोड़ रुपए नए इश्यू के जरिए जुटाए जाएंगे, जबकि प्रमोटर-सेलिंग शेयरधारक ओएफएस के तहत 150 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे. आईपीओ एंकर निवेशक बुधवार, 18 दिसंबर को बोली लगाना शुरू कर सकते हैं.
OFS में प्रोमोटर्स करेंगे हिस्सा बिक्री
ओएफएस में भाग लेने वाले शेयरहोल्डर्स में परेश वृजलाल दत्तानी, अजय वल्लभदास दत्तानी, अनिलकुमार वृजदास दत्तानी, दिनेश वृजदास दत्तानी, वजुभाई इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, वल्लभदास दत्तानी एचयूएफ, सोनाली अजयकुमार दत्तानी, दत्तानी दिनेशकुमार वृजदास एचयूएफ, बीना परेश दत्तानी और अनिलकुमार वृजदास दत्तानी एचयूएफ शामिल हैं. निवेशकों को प्रति लॉट कम से कम 46 शेयरों के लिए और उसके बाद गुणकों में बोली लगानी होगी.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कुछ उधारी चुकाने और कर्ज चुकाने के लिए सनाथन टेक्सटाइल की सहायक कंपनी में निवेश करना है. इसके अलावा कुछ आय का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.
सनातन टेक्सटाइल का कारोबार
सनाथन टेक्सटाइल भारत के टेक्सटाइल यार्न इंडस्ट्री में दिग्गज कंपनी है, जिसके पास पॉलिएस्टर, कॉटन और टेक्निकल कपड़ों में डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट रेंज है. क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2024 तक ऑपरेशंस से रेवेन्यू के हिसाब से इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.7% है.
30 सितंबर, 2024 तक कंपनी के पास 3,200 से ज्यादा एक्टिव यार्न किस्में हैं. यह 45,000 से ज्यादा स्टॉक-कीपिंग इकाइयों (SKU) को ऑपरेट करती है, जिसमें विभिन्न अंतिम उपयोगों के लिए 14,000 से अधिक यार्न किस्मों और 190,000 से अधिक SKU का निर्माण करने की क्षमता है.
आईपीओ का मैनेजमेंट
डीएएम कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं. केफिन टेक्नोलॉजीज को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications