Upcoming IPOs: निवेशकों के लिए कमाई कमाई अगले हफ्ते बढ़िया मौका आने वाला है। अगले हफ्ते 2 नए आईपीओ में पैसे लगाने का आपको मौका मिलने वाला है। अगर आप आईपीओ में इंवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो चलिए इन आईपीओ के बारे में आपको बताते हैं।

एचपी टेलीकॉम इंडिया लिमिटेड आईपीओ (HP Telecom India IPO)
एचपी टेलीकॉम इंडिया लिमिटेड आईपीओ 34.23 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। यह 31.69 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 108 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1200 शेयरों का है। कंपनी के प्रमोटर विजय लालसिंह यादव, सीमाबहन विजय यादव और भरतलाल लालसिंह सिंह हैं।
यह आईपीओ 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा। इस आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट 25 फरवरी को होगा। इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एचपी टेलीकॉम इंडिया आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
बीजासन एक्सप्लोटेक लिमिटेड आईपीओ (Beezaasan Explotech IPO)
बीजासन एक्सप्लोटेक आईपीओ 59.93 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 34.25 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है।
बीजासन एक्सप्लोटेक आईपीओ 21 फरवरी को सदस्यता के लिए खुलेगा और 25 फरवरी, 2025 को बंद होगा। बीजासन एक्सप्लोटेक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 27 फरवरी को होने की उम्मीद है। बीजासन एक्सप्लोटेक आईपीओ को बीएसई एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा, जिसकी लिस्टिंग 3 मार्च तय की गई है।
बीजासन एक्सप्लोटेक लिमिटेड विस्फोटकों और विस्फोटक एसेसरीज को मैन्युफैक्चरर और सप्लाय करता है। 21 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल कर 25 फरवरी को बंद होगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 165-175 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 800 शेयरों का है।
रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 32 हजार रुपये है। कंपनी के प्रमोटर श्री नवनीतकुमार राधेश्याम सोमानी, श्री सुनीलकुमार राधेश्याम सोमानी, और श्री राजन सुनीलकुमार सोमानी, मेसर्स हैं।
इन आईपीओ के शेयर होंगे लिस्ट
अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड आईपीओ 17 फरवरी को और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड आईपीओ के शेयर 19 फरवरी को लिस्ट होंगे। इसके अलावा एसएमई आईपीओ में चंदन हेल्थकेयर लिमिटेड आईपीओ के शेयर 17 फरवरी को, मैक्सवोल्ट एनर्जी इंडस्ट्री लिमिटेड, वोलेर कार लिमिटेड और पीएस राज स्टील्स लिमिटेड आईपीओ के शेयर 19 फरवरी को, शनमुगा हॉस्पिटल लिमिटेड आईपीओ के शेयर 20 फरवरी को, रॉयलआर्क इलेक्ट्रोड्स लिमिटेड, एलके मेहता पॉलिमर्स लिमिटेड के शेयर 21 फरवरी को लिस्ट होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications