Upcoming IPOs Next Week: 7 जुलाई से शुरू होने वाले हफ्ते में निवेशकों के लिए आईपीओ का एक और मौका खुलने जा रहा है. इस हफ्ते कुल 5 नए आईपीओ में निवेश का मौका रहेगा. इनमें से एक ट्रैवल फूड सर्विसेज आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है. इसके अलावा पहले से खुले 3 पब्लिक इश्यू में भी नए हफ्ते में निवेश का अवसर बना रहेगा, जोकि एसएमई सेगमेंट के हैं. अगर शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली नई कंपनियों की बात करें, तो अगले हफ्ते 9 कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे.
अगले हफ्ते खुलने वाले नए IPOs
Travel Food Services IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में 2000 करोड़ रुपए के साइज का यह पब्लिक इश्यू 7 जुलाई को खुल रहा है. इसका प्राइस बैंड 1045-1100 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 13 शेयर है. आईपीओ के 9 जुलाई को बंद होने के बाद अलॉटमेंट 10 जुलाई को फाइनल होगा. शेयर 14 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे.
Chemkart India IPO: 80.08 करोड़ रुपए का यह इश्यू 7 जुलाई को खुलेगा और 9 जुलाई को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 236-248 रुपए प्रति शेयर है और लॉट साइज 600 शेयर है. आईपीओ बंद होने के बाद अलॉटमेंट 10 जुलाई को फाइनल होगा. शेयरों की लिस्टिंग 14 जुलाई को BSE SME पर होने की संभावना है.
Smarten Power Systems IPO: निवेशक 7 जुलाई से 100 रुपए प्रति शेयर के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकेंगे. कंपनी इस इश्यू के जरिए 50 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. यह इश्यू 9 जुलाई को बंद होगा, जिसके बाद अलॉटमेंट 10 जुलाई को फाइनल हो सकता है. शेयरों की लिस्टिंग 14 जुलाई को NSE SME पर होगी.
GLEN Industries IPO: 63.02 करोड़ रुपए का यह पब्लिक इश्यू 8 जुलाई को खुलेगा. इसकी क्लोजिंग 10 जुलाई को होगी, जिसके बाद अलॉटमेंट 11 जुलाई को फाइनल होगा. शेयर 15 जुलाई को BSE SME पर लिस्ट होने की उम्मीद है. इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 92-97 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है.
Asston Pharmaceuticals IPO: यह आईपीओ 9 जुलाई को खुलेगा. इसमें 115-123 रुपए प्रति शेयर के भाव पर और 1000 शेयरों के लॉट में 11 जुलाई तक निवेश किया जा सकता है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 27.56 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इश्यू बंद होने के बाद अलॉटमेंट 14 जुलाई को फाइनल हो सकता है. शेयर 16 जुलाई को BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं.

Cryogenic OGS IPO: 17.77 करोड़ रुपए का यह इश्यू 3 जुलाई को खुला था और 7 जुलाई को बंद हो जाएगा. अभी तक यह 99.67 गुना भर चुका है. बोली लगाने के लिए भाव 47 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर है. आईपीओ बंद होने के बाद अलॉटमेंट 8 जुलाई को फाइनल होगा. शेयर 10 जुलाई को BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं.
White Force IPO: यह आईपीओ भी 3 जुलाई को खुला था और 7 जुलाई को बंद होने जा रहा है. इसे अभी तक 59 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है. इसका प्राइस बैंड 72-76 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 24.25 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. आईपीओ बंद होने के बाद अलॉटमेंट 8 जुलाई को फाइनल होगा. शेयर 10 जुलाई को NSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं.
Meta Infotech IPO: 80.18 करोड़ रुपए के साइज वाला यह इश्यू 4 जुलाई को खुला था. यह अभी तक 2.90 गुना भर चुका है. इसकी क्लोजिंग 8 जुलाई को होगी. अलॉटमेंट 9 जुलाई को फाइनल होगा और शेयर 11 जुलाई को BSE SME पर लिस्ट होने की उम्मीद है. इस इश्यू में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 153-161 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है.
लिस्ट होने वाली कंपनियां की फेहरिस्त
नए हफ्ते में 7 जुलाई को NSE SME पर सिल्की ओवरसीज, सेडार टेक्सटाइल और पुष्पा ज्वैलर्स के शेयर लिस्ट होने वाले हैं. इसी दिन BSE SME पर मार्क लॉयर आईपीओ और वंदन फूड्स IPO भी लिस्ट होंगे. 9 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE और NSE पर क्रिजैक के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे. 10 जुलाई को बीएसई एसएमई पर क्रायोजेनिक ओजीएस और एनएसई एसएमई पर व्हाइट फोर्स की लिस्टिंग हो सकती है. 11 जुलाई को BSE SME पर मेटा इंफोटेक के शेयर लिस्ट होने की उम्मीद है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications