IPO: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आने वाला सप्ताह काफी अहम माना जा रहा है। इस हफ्ते कुल तीन कंपनियां अपना आईपीओ लेकर बाजार में उतरने जा रही हैं। इनमें दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं, जबकि एक कंपनी एसएमई कैटेगरी से जुड़ी हुई है।

अलग-अलग सेगमेंट के ये आईपीओ छोटे निवेशकों से लेकर बड़े निवेशकों तक को नए मौके दे सकते हैं। हालांकि, किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी समझना जरूरी होता है।
मेनबोर्ड सेगमेंट में दो बड़े इश्यू
इस सप्ताह जिन दो कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड में खुल रहे हैं, वे Aye Finance और Fractal Analytics हैं। Aye Finance का पब्लिक इश्यू करीब 1,010 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। इस आईपीओ में कंपनी नए शेयर जारी करेगी, वहीं कुछ पुराने निवेशक अपनी हिस्सेदारी भी बेचेंगे। निवेशक 9 फरवरी से 11 फरवरी के बीच इसमें आवेदन कर सकेंगे। शेयर की कीमत 122 से 129 रुपये के दायरे में रखी गई है। एक लॉट में 116 शेयर शामिल हैं, यानी रिटेल निवेशक को करीब 15 हजार रुपए के आसपास निवेश करना होगा।
Fractal Analytics का आईपीओ साइज इससे कहीं बड़ा है। कंपनी लगभग 2,800 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाने की योजना में है। इसमें भी फ्रेश शेयर के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल शामिल है। इस आईपीओ के लिए भी आवेदन की तारीख 9 से 11 फरवरी तय की गई है। शेयर की कीमत 857 से 900 रुपए के बीच रखी गई है। एक लॉट में 16 शेयर होंगे, जिससे न्यूनतम निवेश करीब 14,000 रुपए से ज्यादा बैठता है।
SME सेगमेंट में Marushika Technology
तीसरा आईपीओ Marushika Technology का है, जो एसएमई सेगमेंट में आएगा। यह आईपीओ 12 फरवरी से खुलेगा और 17 फरवरी तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने शेयर का दाम 111 से 117 रुपए के बीच तय किया है। इसका लॉट साइज बड़ा है, इसलिए रिटेल निवेशकों को इसमें ज्यादा रकम लगानी पड़ सकती है।
निवेश से पहले रखें ये बातें ध्यान में
आईपीओ में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन जोखिम भी रहता है। इसलिए कंपनी का कारोबार, मुनाफा, कर्ज की स्थिति और भविष्य की योजना जरूर देखें। जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय सोच-समझकर निवेश करना बेहतर रहता है। सही जानकारी के साथ किया गया निवेश लंबे समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications