Smartphones Launching: अगर आप इन दिनों स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें जून महीने के शुरुआत से पहले ही कई सारे स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं। भारत में 1 जून से पहले कई शानदार फोन लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। चलिए आपको बताते हैं 1 जून से पहले कौन-कौन से स्मार्टफोन आ सकते हैं?

Tecno POVA Curve 5G किफायती लेकिन स्टाइलिश
Tecno अपने नए फोन POVA Curve 5G को 29 मई 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, AI आधारित फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ आएगा। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी, जिससे यह जल्दी चार्ज हो सकेगा। Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट पहले से लाइव है और इसकी कीमत को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मिड-रेंज फोन होगा।
Motorola Razr 60 फोल्डेबल फोन का नया वर्जन
Motorola अपने फोल्डेबल फोन की सीरीज़ में Razr 60 को 28 मई 2025 को लॉन्च करेगा। इसमें 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus की सुरक्षा होगी। इस फोन में 50MP का रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह फोन स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम फील देने वाला होगा।
Realme GT 7 और GT 7T - दो दमदार स्मार्टफोन साथ-साथ
Realme इस बार GT 7 और GT 7T दो स्मार्टफोन को एक साथ लॉन्च करने वाला है। 27 मई 2025 को दोपहर 1:30 बजे ये दोनों फोन भारतीय और इंटरनेशनल बाजार में आ गए। GT 7 में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो केवल 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इसमें 50MP का रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, GT 7T के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन भी टॉप स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा।
Alcatel V3 Ultra 5G दमदार कैमरा और रैम
Alcatel भी 27 मई को V3 Ultra 5G नाम का नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 108MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5010mAh बैटरी, और 33W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट से लैस होगा। इसके साथ 8GB फिजिकल रैम और 8GB वर्चुअल रैम मिलेगी यानी कुल मिलाकर 16GB RAM का अनुभव। डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.8 इंच का फुल एचडी+स्क्रीन होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।
क्यों खास है ये लॉन्च विंडो?
मई और जून के बीच का समय स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज से बहुत खास होता है क्योंकि गर्मियों की छुट्टियों में लोग अपने पुराने डिवाइस बदलने की सोचते हैं। कंपनियां भी इस समय ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications