नई दिल्ली, सितंबर 30। यूपीआई ने पैसे के लेनदेन को बेहद ही आसान बना दिया है। यूपीआई हम सभी को स्मार्टफोन की मदद से कुछ ही सेकेंड में एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसपर करने की सुविधा देता है। इसके जरीए मोबाइल नंबर से भी पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। यूपीआई से पैसे ट्रासफर करने पर कोई चार्ज भी नहीं लगता है। यूपीआई से सहूलियत तो है लेकिन इसमें एक चूक से पैसा गलत आदमी के खाते में ट्रांसफर हो सकता है।
गलत खाते में पैसा हो जाता है ट्रांसफर
कई बार ऐसा सुनने को मिलता है कि पैसा भेजते वक्त किसी और के खाते में ट्रांसफर हो जाता है। अगर आपके साथ-साथ ऐसा हो जाता है तो आप 24 घंटे में अपना पैसा वापस पा सकते हैं। आरबीआई ने इसके लिए गाइडलाइन जारी की है।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
यूपीआई से गलत खाते में पैसा ट्रांसफर करने के बाद जो मैसेज आपको मिलता है उसे संभाल कर सेव कर ले। मैसेज डीलिट होने पर पैसे की वापसी में काफी दिक्कत आएगी। ट्रांजेक्शन कन्फर्मेशन मैसेज में पीबीबीएल नंबर होता है। पैसे रिफंड करने की प्रक्रिया के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। आरबीआई ने अपने गाइडलाइन में कहा है कि अगर आपने गलती से किसी दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो bankingombudsman.rbi.org.in पर जाकर आप इस संबंध में शिकायत कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद आपकों बैंक को एक आवेदन भी लिखना होगा। आवेदन में आप अकाउंट नंबर, नाम, जिस अकाउंट में पैसे गलती से ट्रांसफर हो गए हैं उसकी पूरी डिटेल देनी होगी।
हेल्पलाइन नंबर पर दे जानकारी
अगर आपने गलत अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया है तो सबसे पहले इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दें। जिस बैंक में आपका खाता है उसके हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके आपको गलत ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी देनी चाहिए। इस विषय में बैंक के ब्रांच जाकर मैनेजर से भी बात कर सकते हैं। अगर बैंक का रिसिवर दूसरे बैंक के ब्रांच मैनेजर से बात करता है तो पैसे जल्दी मिलने की उम्मीद बन सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications