UPI Rule Change 1 April 2025: हर महीने की शुरुआत में बदलाव होते हैं और अगले महीने 1 अप्रैल से कई फाइनेंशियल नियमों में बदलाव होने वाला है। यूपीआई यूजर्स के लिए भी बदलाव होने वाला है। एनपीसीआई ने यूपीआई ट्रांजैक्शन की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए बैंक और यूपीआई सर्विस प्रोवाइडर्स को यूपीआई के मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी को हर हफ्ते अपडेट करने के लिए कहा है।

मोबाइल नंबर रिसाइकलिंग (UPI Rule Changes)
इन नए नियमों के तहत अगर आप अपने मोबाइल नंबर का 90 दिनों तक इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो टेलीकॉम कंपनी उस नंबर को किसी दूसरे व्यक्ति को दे सकती है। इसे मोबाइल नंबर रिसाइकलिंग भी कहते हैं। यानी अगर आपने अपने पुराने नंबर को अभी भी यूपीआई से लिंक नहीं किया है और वो नंबर बंद हो गया है, या 90 दिनों से अधिक दिनों तक नंबर का इस्तेमाल नहीं किया है तो आपकी UPI ID भी काम नहीं करेगी। वहीं, बैंक से लिंक नंबर अगर आपका बंद हो जाता है तो आपको बाद में यूपीआई सर्विस इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है। नए नियमों में क्या-क्या जोड़ा गया है ये आप चेक कर सकते है।
डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (Digital Intelligence Platforms)
नए नियमों के अनुसार, डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म का यूज करके बैंक और यूपीआई पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने डाटा को सुरखित करना होगा और इसे समय-समय पर अपडेट करना भी जरूरी होगा।
मोबाइल नंबर रिवोकेशन लिस्ट
इसके अलावा मोबाइल नंबर रिवोकेशन लिस्ट को भी तैयार करना होगा। ये एक ऐसी लिस्ट होती है जिसमें उन मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड रखना होगा जिन्हें यूपीआई ट्रांजैक्शन से हटा दिया गया है। यानी अगर कोई व्यक्ति अपने किसी मोबाईल नंबर से यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करता है तो इस लिस्ट में उसे डाल दिया जाएगा।
बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को हर हफ्ते अपने डेटा को अपडेट करना होगा ताकि उनके पास लेटेस्ट जानकारी रहे और यूजर्स को पूरी ट्रांसजैक्शन सुरक्षा भी दी जा सके। इसके अलावा यूपीआई में पर्सनल लेन-देन के लिए कलेक्ट रिक्वेस्ट की लीमिट को भी 2000 रुपये कर दिया है। यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट कोई भी यूपीआई यूजर एक अन्य यूपीआई यूजर को भेजकर पेमेंट के लिए रिक्वेस्ट कर सकता है।
यूपीआई यूजर्स इन बातों का रखें ध्यान
यूपीआई यूजर्स बैंक में अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें और अगर आपने अपना मोबाइल नंबर बदला हैं, तो बैंक में नया नंबर रजिस्टर करें। बैंक-रजिस्टर्ड नंबर का इस्तेमाल करते रहें ताकि UPI सर्विसेज प्रभावित न हों। इसके अलावा अगर आप डिजिटल पेमेंट करते हैं तो बैंक से मोबाइल नंबर को लिंक करके यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। एनपीसीआई ने यूपीआई में होने वाले धोखाधड़ी से जुड़े मामलों को कम करने के लिए इन बदलावों को लाने का फैसला किया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications