ग्लोबल पेमेंट्स हब पेसिक्योर ने हाल ही में डेटा जारी किया है. यह डेटा यूपीआई (UPI) से होने वाले लेनदेन से जुड़ा हुआ है. इस डेटा के मुताबिक यूपीआई से एक सेकंड में 3729.1 रुपये का पेमेंट हो रहा है. ग्लोबल पेमेंट्स के इस डेटा में कई और चौकाने वाली बातें भी सामने आई है.

यूपीआई को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस भी कहा जाता है. ग्लोबल पेमेंट्स हब पेसिक्योर द्वारा जारी किए गए डेटा से यह बात भी पता चली है कि अप्रैल से जुलाई के बीच 81 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन यूपीआई से हुआ है. इसके अलावा इस साल यानी 2024 में यूपीआई से प्रति सेकंड 3729.1 रुपये की पेमेंट हुई है. 2022 में यूपीआई से हर एक सेकंड 2348 रुपये हुई थी. जिसका मतलब है कि साल 2022 से अब तक यूपीआई द्वारा किए गए लेनदेन में 58 फीसदी की वृद्धि हुई है.
भारत ने चीन, अमेरिका और ब्राजील को छोड़ा पीछे
पेसिक्योर द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार यूपीआई लेनदेन के मामले में भारत ने चीने के अलीपे, अमेरिका के पेपाल और ब्राजील के पिक्स को पीछे कर दिया है. यह पता चला है कि देश में जुलाई के महीने यूपीआई से 20.6 लाख रुपये का लेनदेन किया गया था.
यह एक महीने में दर्ज होने वाले लेनदेन के आंकड़ों से सबसे अधिक था. इसके साथ ही यूपीआई से होने वाले लेनदेन की वैल्यू लगातर तीसरे महीने 20 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है.
पेसिक्योर ने दुनिया के टॉप 40 पेमेंट तरीकों की जांच की है. जिसके बाद ही उसने यह डेटा जारी किया था. पेसिक्योर की जांच में यह भी पता चला है कि भारत दुनिया में डिजिटल पेमेंट के मामले में ऊपर है. देश में आज 40 फीसदी लेनदेन डिजिटल तरीके से होते हैं.
इसके अलावा देश में ज्यादातर लोग डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं. वहीं नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सीईओ का कहना है कि आने वाले 10 सालों में यूपीआई से पेमें एक अरब तक पुहंच सकती है.
यूपीआई को विश्व स्तर पर लाने की योजना
इसके साथी ही रिसर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि उनका फोकस यूपीआई और रुपे कार्ड को विश्व स्तर लाना है. हाल ही में शाक्तकांत दास मुंबई में आयोजित हुई ग्लोब फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए थे.
जहां उन्होंने कहा कि वे यूपीआई और रुपे कार्ड को विश्व स्तर पर लाना चाहते हैं. इस सिलसिले में विदेशों से सकारात्मक जवाब मिला है. आरबीआई चाहती है कि यूपीआई को मर्चेट्स और क्रॉस बार्डर के समय भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जाए.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications