UPPCL Order to Cut Off Electricity: जहां एक तरफ हर कोई यह सोचता है कि बिजली 24 घंटे मिले तो वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति के मामले में फिर से रोस्टर प्रणाली लागू कर दी गई है। पावर कॉरपोरेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में छह घंटे और नगर पंचायत व तहसील मुख्यालयों पर 2.30 घंटे बिजली काटे जाने का आदेश जारी कर दिया है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

बिजली रोस्टर व्यवस्था को किया गया लागू
प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया गया था, लेकिन भीषण गर्मी के चलते राज्य में रिकार्ड मांग जारी है इसके लिए बिजली रोस्टर व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। नए आदेश के अनुसार, अब ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ 18 घंटे और नगर पंचायतों व तहसील मुख्यालयों पर 21.30 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इन क्षेत्रों को पूर्व की रोस्टर प्रणाली की तरह ही बिजली मिलेगी।
बिजली कटौती का वक्त हर वितरण निगम में जिलेवार अलग- अलग तय किया गया है। यह व्यवस्था 31 जुलाई तक के लिए बनाई गई है।
इससे पहले दावा किया कि औद्यौगिक क्षेत्रों से लेकर महानगरों, मंडल व जिला व तहसील मुख्यालयों, बुन्देलखण्ड क्षेत्र, नगर पंचायतों आदि में 24 घंटे बिजली दी जा रही है और गांव में भी 23.55 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा था कि जल्द ही प्रदेश को रोस्टर फ्री 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था लागू की जाएगी।
सबको है 24 घंटे बिजली मिलने का अधिकार
उपभोक्ता परिषद का कहना है कि विद्युत उपभोक्ता अधिकार नियम 2020 की धारा 10 के तहत सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलने का अधिकार है। पूरे देश के किसी भी राज्य में अब रोस्टर व्यवस्था लागू नहीं है। प्रदेश में भी रोस्टर व्यवस्था खत्म की गई थी, लेकिन जुलाई माह में फिर लागू कर दिया गया है। अक्सर लोकल फाल्ट के नाम पर लगातार कटौती का दौर जारी रहती है।
आज इन जगहों पर होगी बिजली कटौती
आज भी कई जगहों पर बिजली कटौती होगी। इसमें भीलवाड़ा शहर के अलगे-अगल हिस्से शामिल है। बिलिया, प्रतापनगर थाना, हुडको कॉलोनी, कम्युनिटी हॉल, बालिका विद्यालय आई सेक्टर आवरी माता के सामने बापूनगर एवम नया बापुनगर बी सेक्टर हीरो शोरूम के पीछे, 220 केवी जी एस एस कॉलोनी, कृष्णा नगर आवरी माता के पीछे, बिलिया पुर रोड़, सिद्धार्थ नगर, आस्था रेजीडेंसी, सारांश फैक्ट्री, एवरग्रीन टैक्स पार्क, नरेंद्र फार्मा आदि क्षेत्र में बिजली कटौती कुछ समय के लिए की जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications