UPSC Result 2024 Topper List: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है। हर्षिता गोयल को दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग को तीसरा स्थान मिला है।

अभ्यर्थी यहां देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है। इस परीक्षा में कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इनमें से 335 सामान्य वर्ग, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी वर्ग से हैं।
241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी
यूपीएससी ने 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को प्रोविजनल (अस्थायी) रखा है। इसके अलावा एक उम्मीदवार का रिजल्ट रोका गया है।
टॉप 50 में कौन-कौन हैं शामिल
टॉप 50 में शामिल उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
- शक्ति दुबे
- हर्षिता गोयल
- डोंगरे अर्चित पराग
- शाह मार्गी चिराग
- आकाश गर्ग
- कोमल पुनिया
- आयुषी बंसल
- राज कृष्ण झा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल
- मयंक त्रिपाठी
- एट्टाबॉयिना साई शिवानी
- आशी शर्मा
- हेमन्त
- अभिषेक वशिष्ठ
- बन्ना वेंकटेश
- माधव अग्रवाल
- संस्कृति त्रिवेदी
- सौम्या मिश्रा
- विभोर भारद्वाज
- त्रिलोक सिंह
- दिव्यांक गुप्ता
- रिया सैनी
- बी शिवचंद्रन
- आर रंगमंजू
- जी जीई ए एस
- शिवांश सुभाष जगाड़े
- रोमिल द्विवेदी
- ऋषभ चौधरी
- सुभाषकार्तिक एस
- पंचाल स्मित हसमुखभाई
- श्रेया त्यागी
- उत्कर्ष यादव
- अल्फ्रेड थॉमस
- अभि जैन
- श्रेयक गर्ग
- मुस्कान श्रीवास्तव
- शोभिका पाठक
- अभिषेक शर्मा
- मोनिका आर
- इरम चौधरी
- सचिन बसवराज गुट्टूर
- पवित्रा पी
- अवधिजा गुप्ता
- मुदिता बंसल
- मालविका जी नायर
- रावुला जयसिम्हा रेड्डी
- नंदना जी पी
- रितिका रथ
- सौरव सिन्हा
- अंकुर त्रिपाठी
यहां क्लिक करके देखें पूरी PDF लिस्ट
जनवरी से शुरू हुए थे इंटरव्यू
इस बार इंटरव्यू राउंड 7 जनवरी 2025 से शुरू हुए थे। मुख्य परीक्षा में सफल करीब 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।
सिविल सेवा परीक्षा 2024 के जरिए कुल 1132 पदों पर भर्ती की जा रही है। पहले नोटिफिकेशन में 1056 पदों की बात कही गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1132 किया गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
Download