Urban Company IPO GMP : हाउस किपिंग समेत अन्य कामकाज में जुटी कंपनी अर्बन कंपनी का आईपीओ जल्द खुलने वाला है। कंपनी ने अपना प्राइस बैंड तय कर दिया है।
ऑफर खुलने से पहले ग्रे मार्केट में अर्बन कंपनी आईपीओ को जबरदस्त रिस्पोन्स मिल रहा है। 1,900 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड वाला यह इश्यू 472 करोड़ रुपये का 4.58 करोड़ शेयरों का फ्रैश इश्यू और 1,428 करोड़ मूल्य के 13.86 करोड़ शेयरों का (OFS) यानी ऑफर फॉर सेल का संयोजन है।

Urban Company IPO Subscription Open
अर्बन कंपनी का आईपीओ 10 सितंबर, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 12 सितंबर, 2025 को बंद होगा।
Urban Company IPO Allotment Date
अर्बन कंपनी के आईपीओ का अलॉटमेंट 15 सितंबर, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। यानी 15 सितंबर को शेयर अलॉट हो सकते हैं।
Urban Company IPO Listing Date
अर्बन कंपनी का आईपीओ दोनों प्रमुख सूचकांक यानी बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 17 सितंबर, 2025 तय की गई है।
Urban Company IPO Price Band
अर्बन कंपनी के आईपीओ का प्राईस बैंड 98-103 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
Urban Company IPO : कम-से-कम कितने में कर सकते हैं निवेश?
आवेदन के लिए लॉट साइज़ 145 है। रिटेल निवेशक द्वारा अपर प्राइस बैंड पर आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,935 (145 शेयर) है। एसएनआईआई के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (2,030 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 2,09,090 रुपये है और बीएनआईआई के लिए 67 लॉट (9,715 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 10,00,645 रुपये है।
Urban Company IPO Registrar
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
Urban Company IPO GMP
अर्बन कंपनी आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम का रुझान 19 रुपये है। यानी ग्रे मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट के अनुसार, कंपनी का आईपीओ अपर प्राइस बैंड 103 रुपये के मुकाबले 122 रुपये पर लिस्ट हो सकता है जो 18.45 प्रतिशत लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि यह सिर्फ के अनुमान है, वास्तिवक लिस्टिंग गेन या हानि से इसका कोई संबंध नहीं है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications