US FED Meeting: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने 18 सितंबर की देर रात बड़ा ऐलान किया. इसके तहत करीब 4 साल बाद पहली बार दरों में कटौती (FED Rate Cut) का एलान किया. नीतिगत दरों में अनुमान के मुताबिक कटौती की गई. फेडरल रिजर्व ने पॉलिसी मीटिंग (FOMC Meet) में दरों 2020 के बाद पहली बार कटौती का फैसला हुआ. इसके तहत दरें 50 बेसिस पॉइंट्स घटा दी गई.
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग 17-18 सितंबर के बीच हुई. 60% से ज्यादा जानकार इस बार ब्याज दरों में 0.5% कटौती के पक्ष में रहे. यह कोविड (Covid) के बाद पहला रेट कट है. इससे पहले फेड ने 11 पॉलिसीस में 5% के दरों में बढ़ोतरी की थी. बता दें कि जुलाई 2023 की पॉलिसी के बाद से दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
ब्याज दरों में की 50 बेसिस पॉइंटस की कटौती
फेड ने सितंबर पॉलिसी में रेट्स में आधा फीसदी की कटौती का एलान किया. इसके बाद मुख्य दरें 4.75% से 5% के स्तर पर आ गई हैं. यह पहले 5.25% से 5.5% के रेंज में थी. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि फेडरल रिजर्व मौजूदा साल यानी 2024 में और 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर सकता है.
आगे भी घटेंगी ब्याज दरें?
यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने कहा कि अमेरिकी इकोनॉमी मजबूत बनी हुई है, जिसे हम उसी स्थिति में बनाए रखना चाहते हैं. साल 2024 में GDP में 2% की ग्रोथ दर्ज की सकती है. जून तिमाही में 2.1% ग्रोथ संभव है. उन्होंने कहा कि ये जरूरी नहीं कि आगे भी इसी रफ्तार से ब्याज दरों में कटौती होगी.

हालांकि, पॉलिसी मेकर्स का अनुमान है कि 2024 के अंत तक दरों में आधा फीसदी की कटौती और की जा सकती है. वहीं, अगले साल यानी 2025 में दरें एक फीसदी और घट सकती हैं. फिर 2026 में ब्याज दरों में आधा फीसदी की और कमी संभव है. इसके साथ दरें घटकर एक बार फिर 2.75 से 3% की रेंज में आ जाएंगी.
ब्याज दरें घटने की 5 फैक्टर्स
- महंगाई दर जून 2022 में 9.1% पर थी, जोकि अगस्त 2024 में घटकर 2.5% आ गई.
- जनवरी 2021 के बाद पहली बार जॉब ओपनिंग्स जुलाई में अपने निचले स्तर पर आ गई. अगस्त में जॉब ओपनिंग्स का आंकड़ा 142,000 रही.
- अमेरिका में अगस्त के दौरान बेरोजगारी दर 4.2% रही, जोकि जुलाई में 4.3% थी. हालांकि, अगस्त का आंकड़ा अप्रैल 2023 में 3.4% के मुकाबले कहीं ज्यादा है.
- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पिछले 12 महीनों में 11वीं बार गिरावट दर्ज की गई है. ISM मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त में 47.2 पर था.
- सितंबर की शुरुआत में यील्ड कर्व आखिरकार 'अन-इनवर्टेड' हो गया, जो इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर है. लेकिन टेंशन खत्म नहीं हुई है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications