US FED Policy: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने जून पॉलिसी में भी ब्याज दरों को स्थिर रखा है. यानी इस बार भी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये लगातार 7वीं बार है जब दरों को स्थिर रखा गया है. इस तरह से ब्याज दरें 5.25-5.50% की रेंज में बरकरार हैं. US FED ने 12 जून देर शाम इसकी जानकारी दी. हालांकि, अगले साल दरों में 4 बार कटौती के संकेत मिले हैं.
दरें लगातार 7वीं बार नहीं बदली
ब्याज दरों में स्थिरता के साथ अब इस साल दरों में आगे किसी कटौती की संभावनाएं घट गई हैं. हालांकि, साल के अंत से पहले एक बार ब्याज दरों में कटौती के संकेत हैं. जबकि अगले साल यानी 2025 में ब्याज दरों में 4 एग्रेसिव रेट कट का अनुमान है. जून पॉलिसी में ब्याज दरें न घटाने की वजह महंगाई रही. महंगाई में गिरावट तो दिख रही है लेकिन अभी भी ये लक्ष्य से दूर है. US FED महंगाई दर को 2% पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि ऊपरी स्तरों से महंगाई में नरमी देखने को मिली है.

फेड के लिए महंगाई बढ़ी चिंता
इस साल दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती संभव है. इससे पहले मार्च की समीक्षा में 3 बार में तीन चौथाई फीसदी की कटौती का अनुमान दिया गया था. दरों में कटौती की शुरुआत 2024 की दूसरी छमाही से होने का अनुमान था. लेकिन महंगाई दर लगातार लक्ष्य से ऊपर रहने की वजह से दरों में कटौती का फैसला आगे बढ़ता रहा. फेडरल रिजर्व ने कहा कि इकोनॉमी में ग्रोथ जारी है. यही वजह है कि लेबर मार्केट मजबूत है.
महंगाई दर को 2% पर लाना टारगेट
फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि महंगाई दर में गिरावट तो देखने को मिली है, लेकिन अभी ये लक्ष्य से ज्यादा है. हमारा टारगेट महंगाई दर को 2% पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बता दें कि फेडरल रिजर्व ने जून पॉलिसी में लगातार 7वीं दरों को स्थिर रखा है, जोकि 23 साल के हाइएस्ट लेवल पर बरकरार हैं. इससे पहले फेड ने मार्च 2022 से ब्याज दरों में बढ़ोतरी शुरू की थी. जुलाई 2023 तक ब्याज दरों में 5.25% की बढ़त की थी. जुलाई 2023 के बाद से अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों को स्थिर रखा है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications