US Imposes Tariff On China: टैरिफ पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चीन ने अमेरिका पर 34% का अतिरिक्त टैरिफ(additional tariff) लगाया था और अब यूएस ने चीन पर पलटवार कर दिया है। अमेरिका ने चीन से इंपोर्ट होने वाले कुछ सामानों पर 104% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है, जोकि 8 अप्रैल की आधी रात से लागू हो जाएगा।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने दी ये जानकारी (US China trade war)
फॉक्स बिजनेस के रिपोर्टर एडवर्ड लॉरेंस के अनुसार, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने ऐलान किया है कि बीजिंग द्वारा अपने चीन टैरिफ की बढ़ोतरी को वापस लेने से इनकार करने के बाद, 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (ईस्टर्न टाइम) पर कुछ चीन के आयात होने वाले सामानों पर अतिरिक्त 104% टैरिफ लागू होगा। लॉरेंस ने प्रेस सचिव ने कहा, "104% अतिरिक्त टैरिफ 9 अप्रैल से वसूला जाएगा।"
दूसरी ओर चीन के कॉमर्स मिनिस्ट्री ने अमेरिका के इस कदम की तीखी आलोचना करते हुए इसे "एक गलती के ऊपर एक गलती" कहा है, और "अंत तक लड़ने" की कसम खाने की बात कही है, जो एक लंबे आर्थिक टकराव का रूप ले रहा है।
चीन ने लगाया था 34% अतिरिक्त टैरिफ (China tariff on US)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों में बदलाव ने दुनिया में ट्रेड वॉर को भड़का दिया है। अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 180 से ज्यादा देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ(reciprocal tariff) लगाने का ऐलान किया था। 'रेसिप्रोकल टैरिफ' के तहत यूएस ने चीन पर 34% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके बाद फिर चीन ने भी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया था जोकि 34% था। इस 34% के टैरिफ को बीजिंग सभी अमेरिकी गुड्स पर 10 अप्रैल से लागू करेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications