नई दिल्ली, सितंबर 22। अमेरिकी के रिजर्व बैंक ने लगातार इस साल पांचवीं बार अपनी बेंचमार्क शॉर्ट टर्म ब्याज दरों को बढ़ाया है। बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए यह किया गया है। जानकरों की राय है कि अगर महंगाई काबू में नहीं आती है, तो आगे ब्याज दरों को और बढ़ाया जा सकता है।
अमेरिका के रिजर्व बैंक ने इस बार 0.75 फीसदी ब्याज दर बढ़ाई है। इस बढ़त के साथ अमेरिका में अब ब्याज दरें 3 फीसदी से लेकर 3.25 फीसदी की रेंज में आ गई हैं। अमेरिका में महंगाई इस समय 40 साल के उच्चतम स्तर पर है।
अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का असर यह दिखा है कि डॉलर के खिलाफ आज रुपया टूट गया। इसके अलावा भारत का शेयर बाजार भी आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसका मुख्य कारण है कि यह माना जा रहा है कि भारत में रिजर्व बैंक भी अपनी रेपो दर में इजाफा कर सकता है। ऐसा होते ही लोन महंगे होंगे, जिससे आम आदमी और कार्पोरेट लोन लेने से बचेंगे। इससे सामानों की मांग में कमी आ सकती है।

डालर के मुकाबले रुपया हुआ धड़ाम
आज विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे की कमजोरी के साथ 80.37 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की कमजोरी के साथ 79.97 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। डॉलर में कारोबार काफी समझदारी से करने की जरूरत होती है, नहीं तो निवेश पर असर पड़ सकता है।

शेयर बाजार की हालत भी खराब
आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 223.02 अंक की गिरावट के साथ 59233.76 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 60.30 अंक की गिरावट के साथ 17658.00 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,814 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,681 शेयर तेजी के साथ और 1,009 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 124 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 89 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 15 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 135 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 89 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications